सुबह उठकर कौन बनाए नाश्ता इसके लिए आप सुबह कॉर्नफ्लैक्स और दूध खाकर घर से निकल सकते हैं।

  • जैसे पहले आप फटाफट मैगी बना लिया करती थीं वैसे ही अब आपके पास हेल्दी ऑप्शन है ओट्स आजकल ओट्स भी पांच मिनट में टेस्टी बन सकते हैं क्योंकि बाजार में मसालेदार ओट्स की कई वराइटी मौजूद है।पानी उबालिए ओट्स डालिए। ढककर पकाइए।आप तैयार होती रहेंगी और इधर आपका हैल्दी नाश्ता रेडी।
  • रात को सूजी में दही फेंटकर रखें। सुबह इसमें प्याज,टमाटर,हरी मिर्च काटकर डालें और नॉनस्टिक में हल्का का तेल डालकर हेल्दी उत्तपम बनाएं।
  • ब्राउन ब्रेड और मक्खन तो आप सब खाते होंगे। अगर इस पर आप फटाफट खीरा टमाटर काटकर उपर से चाट मसाला डालकर खाएं तो ये बहुत हेल्दी रहेगा और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
  •  अगर कुछ भी करने में आलस आ रही हो तो आपके लिए सेब और केला एक बहुत ही बेहतरीन नाश्ता है। एक गिलास दूध और केला एक अच्छा नाश्ता है। साथ ही घर से निकलते-निकलते एक सेब खाते खाते निकल सकते हैं।
  • भीगे हुए 5-6 बादाम भी आपको एनर्जी देते हैं। तो आप इसे भी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
  • रात को चने भिगोकर रखें। सुबह इसे थोड़े से प्याज के साथ फ्राई करें और उपर से चाट मसाला मिलाकर खाएं। 
  • स्प्राउट्स एक बढ़िया हेल्दी ब्रेकफास्ट है जिसे आपके पास अगर बिल्कुल वक्त नहीं तो भी इसे मैनेज कर सकते हैं।

तो अब याद रखिए घर से निकलने से पहले एक अच्छा नाश्ता बेहद जरुरी है।और हां एक और बात ध्यान रखें जो नाश्ता करते तो हैं लेकिन वो नाश्ते के रुप में तला भुना खाकर निकलते हैं उनके लिए भी ये बातें ध्यान देने योग्य हैं। जो भी खाएं हेल्दी खाएं। सुबह की शुरुआत नाश्ते के साथ करें।