विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद बुधवार को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जिसमें दोनों ही सब्यसाची की ड्रेस में नज़र आए। अनुष्का ने बनारस की पीली कोठी में तैयार की गई लाल बनारसी साड़ी पहन रखा था, जबकि विराट ने बंदगला कुर्ता के साथ जामवार शॉल ओढ़ रखा था। जिसके मुख्य आकर्षण रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री के अलावा सेलेब्रिटीज़ में क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी वाइफ प्रियंका के साथ और शिखर धवन अपनी पूरी फैमिली के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे। इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले ज्यादातर गेस्ट विराट कोहली के क्लोज़ फैमिली मेम्बर्स और फ्रेंड्स थे। इस रिसेप्शन में लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरदास मान का लाइव शो भी था, जसमें अनुष्का और विराट डांस करते नज़र आए। वैसे ये कहना गलत नहीं होगी कि विरुष्का, भारतीय मीडिया द्वारा इन दोनों को दिया गया नाम, को साथ में देखकर आप भी मान जाएंगे कि ये कपल एक दूसरे के लिए ही बना है।
Tag: wedding
Posted inवेडिंग
मंडप सजाने के अनोखे अंदाज़
हिन्दू शादी बिना मंडप के पूरी नहीं होती, क्योंकि ज्यादातर रस्में यहीं निभाई जाती हैं। मंडप का सुन्दर होना जरूरी होता है क्योंकि यह आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र रहता है और यही वो जगह होती है जहां दूल्हा और दुल्हन अग्नि के साथ फेरे ले कर शादी के अटूट बंधन में बंध जाते हैं ।
