मॉडल, एक्टर, प्रडूसर बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने बिज़नेस वुमन बन कर अपने कैप में एक और फ़ेजर जोड़ दिया है ।अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग की दुनिया से ऐक्टिंग में क़दम रखा था ,अपनी हर फ़िल्म में उन्होंने हर किरदार को पूरी शिदत से जिया “बैंड बाजा बारातहो या “लेडीस वरसेज रिकी मार्टिन “या “सुल्तान “या “पी के “या फिर” हेरी मेट सेजल “। उनकी प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट ने “एनएच4” और ‘फिल्लॉरी’ जैसी पिक्चर दी । हाल ही में उन्होंने अपना कपड़ों का नया ब्रांड “नुश ” लॉन्च किया है । जैसा कि नाम से ही मालूम होता है की नुश नाम अनुष्का से ही लिया गया है। यह आम लोगों के लिए एक अफ़ोर्डबल ब्राण्ड है । अनुष्का ने अपने ब्रांड, कपड़ों, स्टाइल और फ़ैशन के बारे में बारे मुंबई ब्यूरो चीफ़ गरिमा चंद्रा से की बात। पेश है कुछ अंश-
