भारत की ज्वेलरी दुनियाभर में फेमस है। इतना ही नहीं ज्वेलरी को लेकर भारत के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी हैं। इसी कड़ी में एक भारतीय ज्वेलर ने एक बार फिर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इस ज्वेलर ने दुनिया की सबसे ज्यादा डायमंड जड़ी रिंग बनाई है। इस रिंग ने सबसे ज्यादा संख्या में हीरे जड़े होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
