बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। आज रेखा अपना 65 जन्मदिन मना रही हैं उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। वहीं उनकी मां पुष्पावल्ली तेलुगू अभिनेत्री थीं। रेखा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई साउथ की हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ कन्ट्रोवर्शियल रही है।
