How to apply a hair mask step by step: बालों को अगर सही पोषण ना मिले, तो इससे वो बेजान और डल नजर आने लगते हैं। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। अगर आपके बाल भी डैमेज और बेजान नजर आने लगे हैं, तो आपको उन पर हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। हेयर मास्क से बालों को जरूरी विटामिन, मिनरल, वसा और प्रोटीन की प्राप्ति होती है।
