किसी किसी व्यक्तियों के नज़रों में नकारात्मक प्रभाव होता है। जिनके मात्र देख लेने या उसके द्वारा बोल देने भर से सामने वाले को नज़र लग जाती है और नज़र लगने के बाद कई सारी परेशानियां सामने आने लगती है। जैसे व्यवसाय में अचानक रुकावट आ जाना, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, बच्चे या बड़े दोनों का बीमार पड़ जाना, बनता काम बिगड़ जाना और कई बार तो खुद बेटे को माँ की भी नज़र लग जाती है।
