रंगों के बगैर होली का त्योहार अधूरा सा लगता हैं। मगर होली के रंग कई बार इतने गहरे होते हैं कि इनके प्रभाव से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, होली का रंग बहुत जल्द त्वचा से हटता नहीं है और इसके दुष्प्रभाव से स्किन में रैशेस या ड्राई स्किन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
