पसीने की दुर्गंध से राहत के लिए डियोडरंट का इस्तेमाल बेहद आम बात है। डियोडरंट चुनने के मामले में अक्सर आप टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से प्रभावित हो जाते हैं और यह सोचते हैं कि इसे लगाकर आप रॉकस्टार बन जाएंगे, लेकिन ऐसा करते समय आपके लिए यह जानना भी बेहद जरूरी होता है कि आपके लिए कौन सा डियोडरंट सही रहेगा और कौन सा नहीं।
