सूर्य नमस्कार को हम संपूर्ण व्यायाम भी कह सकते हैं। इसे करने से संपूर्ण शरीर को आरोग्य, शक्ति एवं ऊर्जा की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी अंगों-प्रत्यंगों में भी क्रियाशीलता आती है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो सुबह 10 बार सूर्य नमस्कार करने से भी आपके शरीर के सभी व्यायाम हो जाएंगे। इससे शरीर को न सिर्फ ऊर्जा मिलती है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। यह शरीर की समस्त आंतरिक ग्रंथियों के अंतःस्राव (हार्मोनल सिस्टम) को भी नियंत्रित करता है। इसमें कुल 12 आसन होते हैं।
Tag: योगा डे
योग के दौरान खानपान में कभी ना करें ये गलतियां
क्या आप अपनी दिनचर्या में योगासन करते हैं? क्या सभी योगासन सही तरीके से करते हैं? हां तो ज़रा इस सवाल का जवाब दें क्या आप योगासन के दौरान खानपान को लेकर सजग रहते हैं? क्या हुआ शायद आपको ये लगता है कि आप योगासन कर रहे हैं इससे ही आपका काम बन जाएगा तो ऐसा नहीं है।
योग से निखारें तन और मन का सौंदर्य
आज महिलाएं घर और परिवार की ज़िम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। बेटी, बहू, माँ और पत्नी की भूमिका निभाते हुए वह अक्सर अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती। रोजाना सुबह से रात तक के इस भाग दौड़ भरे जीवन में उनके लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन संभव नहीं हो पाता है। परंतु यदि वह प्रतिदिन सिर्फ एक घंटे का योगाभ्यास करती है जिसमें प्राणायाम एवं ध्यान भी शामिल है, शरीर को स्वस्थ व सुडौल बनाने के साथ हमारे विचारों को भी निर्मल बनाने में सहायक होता हैं ।
मोटापा कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 योगासन
बढ़ता वजन हर किसी के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में न जाने मोटापे से परेशान लोग क्या-क्या जतन करते हैं। कोई सुबह-सुबह पार्क में दौड़ लगाता नजर आता है, तो कोई जिम में कसरत करता, लेकिन मोटापा है कि जाने का नाम नहीं लेता और उसके परिणाम में भी […]
अगर चाहते हैं जल्दी रिजल्ट तो योग के दौरान अपनाएं ये डाइट चार्ट
क्या आप योगा करते हैं? अगर योगा करते हैं तो खानपान पर कितना ध्यान रख पाते हैं। अगर रखते हैं तो फिर क्यों आप फिट नहीं हो पा रहे? इन सबका जवाब ये है कि शायद आप योगासन तो करते हैं लेकिन सही खानपान नहीं अपना रहे तो ऐसे में कीजिए ये डाइट चार्टफॉलो।
जानिए किस रोग में कौन सा आसन करें
स्वस्थ शरीर व मन प्रत्येक मनुष्य की चाहत होती है तथा यह चाहत विभिन्न योग आसनों की सहायता से पूरी भी होती है। आईए जानते हैं कौन सा आसन किस रोग से हमें मुक्ति दिला सकता है –
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: फिर लहराया योग का परचम
योग हमारी भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान ही नहीं एक सुखद, संतुलित और स्वस्थ्य जीवन जीने की एक मात्र कुंजी भी है। युगों पुराना यह योग भारत के स्वर्ण काल का आधार रहा है। वक्त की तह में भले ही यह कुछ धुंधला सा गया था परंतु 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अपार सफलता ने फिर से योग के शिखर छूने की संभावना जताई है।
