लाल, हरी, नीली, पीली आदि रंग-बिरंगी पतंगें जब आसमान में लहराती हैं तो ऐसा लगता है मानो इन पतंगों के साथ हमारे सपने भी हकीकत की ऊँचाईयों को छू रहे हैं और हम सभी सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे की पतंगों के पेंच लड़ाते है। और बड़ी धूम-धाम से त्यौहार मनाते है…. मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है। हमारे देश में इस खास त्योहार पर पतंग उत्सव मनाया जाता है। साल के पहले महीने में इस त्योहार को उत्तर भारत के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें पतंग पर गाने और पतंग उड़ाने वाली सीन हैं। फिल्मों में इस त्योहार को गानों के जरिए भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं, जैसे-जैसे बॉलीवुड का दौर आगे बढ़ा पतंग सिल्वर स्क्रीन पर रंगीन होती गई। साथ ही, पतंग उड़ाने के गाने और उनके सीन और भी ज्यादा दिलचस्प और मजेदार होते चले गए।
Tag: काई पो छे
Posted inबॉलीवुड
दिसंबर में लेंगे फेरे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे और सुशांत राजपूत का प्यार पवित्र रिश्ता के सेट पर परवान चढ़ा था और अब ये दोनों रियल लाइफ में भी पवित्र रिश्ते यानि शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
