श्रीकृष्ण भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों में युगों-युगों से आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा। कभी गोपियों का चैन चुराते छलिया दिखते हैं तो कभी अर्जुन को गीता का ज्ञान देते नजर आते हैं। श्रीकृष्ण के रूप अनेक हैं और वह हर रूप में संपूर्ण हैं।
