Sex Dreams: क्या आपको आते हैं सेक्स से जुड़े सपने? देखा जाए तो दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जो सपनों से अछूता हो। सपने तो कई किस्म के होते हैं, कुछ अच्छे तो कुछ बुरे। कोई सपने हमें याद रहते हैं, तो कोई सपने दिमाग से ही निकल जाते हैं। जितने तरह के सपने, लोगों की उससे जुड़ी राय भी उतनी ही तरह की।
बात सेक्स से जुड़े सपने की हो रही हो तो, कई सपने सेक्सी होते हैं। जिन्हें हम किसी से साझा नहीं कर पाते। शोधकर्ता बताते हैं कि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सेक्स से जुड़े ज्यादा सपने आते हैं। सेक्स से जुड़े सपनों का राज क्या है? आखिर किस वजह से ये सपने हमें दिखाई देते हैं? चलिए जानते हैं।
जिंदगी में चाहिए बदलाव

शोधकर्ताओं की मानें तो, जब हमें हमारी जरूरतों में बदलाव की इच्छा होने लगती है, तो कोई ना कोई इशारा जरुर मिलता है। ठीक वैसे ही जब शरीर को सेक्स की जरूरत होती है, तो सेक्स से जुड़े सपने हमें दिखने लगते हैं। इस दौरान आप खुद को काफी एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। अगर शादीशुदा नहीं हैं तो शादी करने की तरफ भी ये बड़ा इशारा है।
जब हो सेक्स की कमी

सेक्स से जुड़े सपने जब भी आपको आएं, तो कहीं ना कहीं आपके जीवन में सेक्स की कमी हो ये वजह भी इसका कारण हो सकती है। शोधकर्ता बताते हैं कि, शरीर को सेक्स की कमी जब महसूस होती है, तो वो कमी हमारे दिमाग पर हावी होने लगती है। ऐसे में सेक्स से जुड़े सपने आना तो वाजिब हैं।
रचनात्मक भी वजह

काफी लोग सेक्स से जुड़ी कल्पना करते हैं, जिससे उन्हें इस तरह के सपने आने लगते हैं। जानकारों की मानें तो ये किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होती। ना ही इसमें कोई आश्चर्य की बात है। ऐसा अमूमन लोगों के साथ होता है।
जब होते हैं आकर्षित

अगर आप किसी को देखकर आकर्षित होते हैं, तो समझ जाइए उस आकर्षण का कारण कहीं ना कहीं सेक्स होता है। आप उसके बारे में लगातार सोचते रहते हैं और इन्हीं कामुक कल्पनाओं की वजह से सेक्स से जुड़े सपने आने लगते हैं।
तारीफ भी अजीब वजह

आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि, दूसरों के प्रति आपका जुड़ाव, सामने वाले में ऐसी खूबी होना जिनकी तारीफ़ करना आपको बेहद पसंद होता है। वजह कोई भी हो, आपको उनका स्वभाव पसंद हो, आत्मविश्वास पसंद हो। वो आपके बॉस, दोस्त या फिर साथ में काम करने वाले भी हो सकते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको उनके साथ सेक्स करने की इच्छा हो, लेकिन फिर भी ये वजहें सेक्सी सपनों के कारण बन सकती हैं।
असुरक्षा को महसूस करना

सेक्स से जुड़े सपने की वजह कहीं न कहीं असुरक्षा के कारण हो सकते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो, इसका मतलब साफ़ है कि, आप अपने रिलेशनशिप को लेकर असुरक्षित हैं। जिसके बाद आपको सपने आते हैं कि, सेक्स में आपका पार्टनर अच्छा परफोर्म नहीं कर रहा। ऐसे में इस तरह के सपने काफी लोगों को परेशान भी करते हैं।
खुद से प्यार करना

किसी और के साथ सेक्स करने के बजाय आप खुद के साथ सेक्स करते हुए खुद को सपने में देखते हैं। या फिर आप समलैंगिंग सेक्स करते हुए खुद को देखते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि, आप स्ट्रेट नहीं है। कभी-कभी खुद से प्यार करना इसका बड़ा कारण हो सकता है। आप इसमें खुद की कमियों और खुद की खामियों को भी स्वीकार करते हैं। इस वजह से भी आपको सेक्सी सपने आ सकते हैं।
सेक्स से जुड़े सपने देखने के पीछे ऐसे कई तमाम राज छिपे होते हैं, जिन्हें हम दोहराते तो हैं, लेकिन नोटिस नहीं करते। कभी-कभी ये वजहें सेक्स से दूर-दूर तक ताल्लुख नहीं रखती, लेकिन फिर भी सेक्सी सपनों के कारण बन जाती हैं। लेकिन यहां आपको बिलकुल भी डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे एन्जॉय कीजिये। यहां आपको एक फायदा ये भी है कि, अगर आप सेक्स नहीं कर पा रहे तो ये सपने आपकी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। जो वाकई में अद्भुत हैं।