Vitamin E: जब बात बालों की केयर की होती है तो विटामिन ई ऑयल एक ऐसा ऑयल है, जो बालों पर जादू की तरह काम करता है। विटामिन ई ऑयल में ना केवल फैट साल्यूबल विटामिन्स होते हैं, बल्कि इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके कारण इन्हें हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से आपको हेयर लॉस से लेकर अन्य कई हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद मिलती है।
विटामिन ई ऑयल की एक खास बात यह है कि इसे आप अपने हेयर केयर रूटीन में कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने बालों को पैम्पर करने के साथ-साथ उन्हें अधिक मजबूत बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विटामिन ई ऑयल को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
विटामिन ई से मिलते हैं यह हेयर बेनिफिट्स

विटामिन ई बालों को एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से लाभ पहुंचाता है।
- सबसे पहले तो जब आप विटामिन ई को अपने बालों पर अप्लाई करती हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन में होती है। जिससे बालों के रोम तक ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ती है और आपकी स्कैल्प व हेयर अधिक हेल्दी बनते हैं।
- इतना ही नहीं, विटामिन ई ऑयल आपके बालों में प्राकृतिक चमक को बहाल करने में मदद में मदद करता है क्योंकि यह आपके बालों की आउटर लेयर को किसी भी तरह के एनवायरमेंटल डैमेज और हीट डैमेज से बचाता है।
- अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो ऐसे में विटामिन ई को हेयर केयर रूटीन में शामिल करना अच्छा विचार है। विटामिन ई अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण तनाव से लड़ता है और आपको रिलैक्स फील करवाता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है।
- विटामिन ई के इस्तेमाल से आप बालों के समय से पहले सफेद होने की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
- विटामिन ई कोलेजन के संश्लेषण को बढ़ावा देता है, जिसका उपयोग आपके मुख्य बालों के प्रोटीन केराटिन के निर्माण में किया जाता है। साथ ही, यह स्कैल्प पर जड़ों को मजबूत करके बालों को मजबूत बनाता है।
बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप बालों की ग्रोथ को स्पीड अप करना चाहती हैं और लंबे बाल पाना चाहती हैं तो ऐसे में आप विटामिन ई कैप्सूल का कुछ इस तरह इस्तेमाल सकती है।
- एक चम्मच कैस्टर ऑयल लें।
- अब दो विटामिन ई कैप्सूल लें और उन्हें कैस्टर ऑयल में डालकर मिक्स करें।
- अब मिश्रण को अपनी उंगलियों पर लगाएं और इसे अपने स्कैल्प पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं।
- अपने बालों की 10-15 मिनट तक मसाज करें।
- ध्यान दें कि मसाज आपको आराम से करना है, रगड़कर नहीं।
- इसे आधे घंटे से एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर अपने बालों को धो लें।
- अंत में अपने बालों को धो लें और इस मिश्रण को सप्ताह में दो-तीन बार लगाएं।
हेयर फॉल को रोकने के लिए विटामिन ई का उपयोग कैसे करें?

अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में विटामिन ई का इस्तेमाल इस तरह से किया जा सकता है।
- इसके लिए, एक चम्मच जैतून का तेल और नारियल का तेल लें।
- अब दो विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर ऑयल में मिक्स करें।
- अब मिश्रण को हल्का गर्म करें।
- इसे अपनी स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- फिर इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें, और फिर अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार अप्लाई करें।
घर पर विटामिन ई रिच हेयर मास्क कैसे बनाएं?

अगर आपके पास विटामिन ई कैप्सूल नहीं है तो ऐसे में आप कुछ सामग्री की मदद से भी विटामिन ई रिच हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं और उसे अपने बालों में लगा सकती है।
- इसके लिए सबसे पहले, 1 एवोकाडो, 1 केला, 1 बड़ा चम्मच एवोकाडो ऑयल, 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद लें।
- अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि एक स्मूद कंसिस्टेंसी बन जाए।
- अब आप इस पेस्ट को अपने बालों में अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- मास्क लगाने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित करें कि आपके बाल अच्छी तरह क्लीन हों।
- अगर बाल गंदे हैं तो मास्क लगाने से पहले एक बार हेयर वॉश अवश्य करें।
- अब अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।
- आप इस हेयर मास्क को सप्ताह में एक बार अपने बालों में आसानी से अप्लाई कर सकती हैं और उसे अतिरिक्त पोषण प्रदान कर सकती हैं।
विटामिन ई को बालों में इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

अगर आप हेयर केयर रूटीन में विटामिन ई को सबसे आसान तरीके से शामिल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरीके को अपना सकती हैं।
- मार्केट से आप विटामिन ई ऑयल कैप्सूल खरीद लें।
- यह आपको किसी भी मेडिकल या कॉस्मेटिक्स शॉप पर बेहद आसानी से मिल जाएंगे।
- अब आप कैप्सूल को तोड़ लें और बालों में अप्लाई कर लें।
- अगर आप चाहें तो इसे लगाकर मसाज कर सकती हैं और दो घंटे के लिए बालों में ऐसे ही छोड़ सकती हैं।
- इसके बाद बालों को वॉश कर लें।
- वहीं, यह बालों में लीव इन ट्रीटमेंट की तरह भी काम करता है। हालांकि, इस स्थिति में आप बालों में कम मात्रा में ही विटामिन ई ऑयल लगाएं।
- यह आपके बालों को अधिक स्मूद बनाएगा और उसे एक शाइन भी देगा।
