best fragrance to attract women
best fragrance to attract women Credit: Istock

Overview:

वैसे तो खुशबू पसंद करना हर किसी की पर्सनल चॉइस होती है, लेकिन कुछ खुशबू ऐसी होती हैं जो महिलाओं को बेहद पसंद होती हैं। इन्हें लगाकर आप उन्हें मदहोश कर सकते हैं। इन खुशबुओं के पीछे सिर्फ आकर्षण नहीं, विज्ञान भी है।

Fragrance to Attract Women: खुशबू की ताकत को आप नकार नहीं सकते। खुशबू न सिर्फ आपकी भावनाओं को उत्तेजित करती है, बल्कि आपको आकर्षक भी बनाती है। यही कारण है कि परफ्यूम आपकी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा माना जाता है। वैसे तो खुशबू पसंद करना हर किसी की पर्सनल चॉइस होती है, लेकिन कुछ खुशबू ऐसी होती हैं जो महिलाओं को बेहद पसंद होती हैं। इन्हें लगाकर आप उन्हें मदहोश कर सकते हैं। इन खुशबुओं के पीछे सिर्फ आकर्षण नहीं, विज्ञान भी है। अगर आप भी चाहते हैं कि महिलाएं आपको पसंद करें या आपका पार्टनर आपको करीब से महसूस करे, आपकी लव लाइफ महक उठे तो कुछ परफ्यूम इस काम को आसान बना सकते हैं।

वेनिला : महिलाओं को पसंद है मीठी खुशबू

शादी के दिन दुल्हन लगाएं ये टॉप 7 परफ्यूम, बाग-बाग होगा दुल्हे का दिल, आपकी खुशबू के हो जाएंगे कायल: Best Perfumes For Brides 2024
premium fragrance

वेनिला एक लोकप्रिय खुशबू है। इसकी खूबी यह है कि इसे महिलाओं के साथ ही पुरुष भी पसंद करते हैं। इसकी मीठी, चंचल खुशबू आपको कंफर्टेबल और आकर्षक बनाती है। ऐसे में आप इस खुशबू का परफ्यूम जरूर ट्राई करें। रॉकफेलर यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन के अनुसार महिलाएं वेनिला की खुशबू सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इस अध्ययन में 400 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें सामने आया कि जिन पुरुषों ने वेनिला परफ्यूम लगाया था, उनके प्रति महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। इस शोध में अलग अलग 66 खुशबुओं को शामिल किया गया था, जिसमें वेनिला सबसे आगे रहा। ऐसे में यह खुशबू आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

चंदन : उत्तेजना बढ़ाती है इसकी खुशबू

भारत में चंदन की खुशबू को हमेशा से ही बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। महिलाओं की फेवरेट खुशबू की टॉप लिस्ट में चंदन भी शामिल है। चंदन एक लग्जरी वुडी फ्रेगनेंस है, जिसे महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अध्ययन के अनुसार चंदन की खुशबू को सूंघने से मूड बेहतर होता है। साथ ही उत्तेजना बढ़ने में भी मदद मिलती है। अध्ययन में जिन लोगों ने चंदन का तेल लगाया, उनके दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसे में जिन परफ्यूम का बेस चंदन होता है पुरुष वो लगाकर अपनी लेडी लव को खुश कर सकते हैं। अपने खास पलों को और भी खास बनाने के लिए आप अपने कमरे में भी सैंडलवुड रूम फ्रेशनर छिड़क सकते हैं।

लैवेंडर : टेंशन फ्री होकर बिताए रोमांटिक पल

महिलाएं लैवेंडर की भीनी भीनी महक को बहुत पसंद करती हैं। इसकी शानदार खुशबू से तनाव कम होता है, यह आपको शांत और टेंशन फ्री रखती है। कागोशिमा यूनिवर्सिटी के शोध में इस बात का खुलासा हुआ कि लैवेंडर में मौजूद लिनालूल नामक यौगिक नाक में घ्राण न्यूरॉन्स को सक्रिय करता है, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करते हैं। यही कारण है कि अरोमाथेरेपी में इस खुशबू का उपयोग किया जाता है। ऐसे में आप लैवेंडर बेस नोट का परफ्यूम लगाएं। या फिर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक माहौल बनाने के लिए लैवेंडर खुशबू का रूम फ्रेशनर का उपयोग करें।

साइट्रस : कॉन्फिडेंस ​को बढ़ाएगी खुशबू

महिलाओं को नींबू, संतरे, अंगूर और कीनू जैसे फलों की गंध काफी पसंद होती है। ये सभी खुशबू आपको फ्रेश और क्लीन ओरा देती हैं। ये शानदार खुशबू आपके मस्तिष्क के उस हिस्से पर पॉजिटिव असर डालती हैं जहां से भावनाएं और व्यवहार कंट्रोल होते हैं। यानी लिम्बिक सिस्टम इससे पॉजिटिव एक्टिव होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स की कंप्यूटर ह्यूमन इंट्रेक्शन लैब के एक शोध के अनुसार नींबू की खुशबू आत्मविश्वास को बढ़ाती है। इससे आपकी छवि भी बेहतर बनती है। यही कारण है कि महिलाएं ऐसी खुशबू के प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं। अपने पार्टनर के करीब जाने से पहले अगर आप साइट्रस परफ्यूम लगाएंगे तो आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उनके साथ समय बिता पाएंगे।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...