डिनर आर्डर की कला सीखें और करें पति को खुश
अगर आप डिनर पर अपने पति का दिल जितना चाहती हैं तो डिनर आर्डर करते समय इन 5 बातों का ध्यान रखें और अपने पति को सरप्राइस दें।
Dinner With Husband: आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता होगा कि जब आप अपने पति के साथ कहीं बाहर डिनर करने जाती होंगी तो वहां आपको समझ नहीं आता होगा कि क्या आर्डर करें। अंत में आपके पति जो आर्डर करते हैं आप वही खाती हैं। लेकिन खाना ऑर्डर करना सिर्फ एक सामान्य काम नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व और समझदारी को भी दर्शाता है। इसलिए अगर आप डिनर पर अपने पति का दिल जितना चाहती हैं तो डिनर आर्डर करते समय इन 5 बातों का ध्यान रखें और अपने पति को सरप्राइस दें।
पति की पसंद को समझें

जब आप पति के साथ बाहर डिनर करने जा रही हैं तो वहां अपनी पसंद को प्राथमिकता देने के बजाए पहले पति की पसंद को समझें कि आज उन्हें क्या खाने का मन है। अगर वे शाकाहारी हैं और आप मांसाहारी हैं तो कभी भी अपने लिए मांसाहारी भोजन ऑर्डर ना करें, बल्कि आप जो पति के लिए आर्डर कर रही हैं, वही खुद भी खाएं। अगर आप मांसाहारी खाना आर्डर कर रही हैं तो ऐसा करके आप अजीब स्थिति पैदा करती हैं। इसलिए पहले बातचीत में उनकी पसंद-नापसंद के बारे में जान लें और मेन्यू में से उसी अनुसार आर्डर करें।
बहुत ज्यादा महंगी डिश ऑर्डर करने से बचें

आर्डर करते समय प्राइस का भी ध्यान रखें। कोशिश करें कि बहुत ज्यादा महँगी डिश आर्डर ना करें। अगर आप बहुत महँगी डिश आर्डर करती हैं और अगर वह टेस्ट में अच्छा नहीं होता है तो आप खा भी नहीं पाती हैं और पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं।
आर्डर करते समय ज्यादा एक्सपेरिमेंट ना करें

अगर आप कोई नई डिश आर्डर करने के बारे में सोच रही हैं तो पहले उसका मूल्य जरूर चेक कर लें, ताकि अगर डिश अच्छी ना हो तो आपको नुकसान ना हो। कई बार ज्यादा एक्सपेरिमेंट भी अच्छा नहीं होता है और इसकी वजह से पूरा मूड खराब हो जाता है। आपके लिए बेहतर यही है कि आप ऐसी डिश आर्डर करें जो आप दोनों ने पहले खाई हो और जो आप दोनों को ही पसंद हो, ताकि आप अपनी शाम को रोमांटिक बना सकें।
जरूरत से ज्यादा ऑर्डर करने से बचें

आपको बहुत ज्यादा भूख लगी है, इसलिए आपने एक बार में ही खूब सारा खाना आर्डर कर दिया। लेकिन एक बार में ढेर सारा खाना आर्डर करने से बचें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना खत्म करने में आपको परेशानी होगी और खाना भी बर्बाद होगा। साथ ही पति भी आपको डांटेंगे कि क्या जरूरत थी इतना खाना आर्डर करने की। ऐसा भी हो सकता है इस बात को लेकर आप दोनों के बीच कहासुनी भी हो जाए। इसलिए सोच-समझकर उतना ही खाना ऑर्डर करें, जितना आप दोनों मिलकर खत्म कर सकें।
ऑर्डर करने का सही तरीका सीखें

आप अपने आर्डर करने की कला से पति को खुश करना चाहती हैं तो ऑर्डर करने की कला भी जरूर सीखें, जैसे आर्डर देते समय स्टाफ से अच्छे से बात करें, डरने के बजाए आत्मविश्वास के साथ आर्डर करें। आर्डर करते समय कंफ्यूज ना होएं बल्कि वेटर को अच्छे से बताएं कि आप क्या आर्डर करना चाहती हैं।
