living apart together psychology
living apart together psychology Credit: Istock

Romantic Quality Time: शादी के बाद रिश्‍ता तभी खूबसूरत और आ‍कर्षक लगता है जब उसमें प्रेम और सम्‍मान बना रहे। सामाजिक जिम्‍मेदारियों, ऑफिस की परेशानियों और बच्‍चों की परवरिश के कारण कई बार पति-पत्‍नी को एक साथ क्‍वालिटी टाइम बिताने का समय नहीं मिल पाता। लेकिन रिश्‍ते में स्‍पार्क बनाए रखने के लिए समय-समय पर रिश्‍ते को तरोताजा करना भी जरूरी होता है। इससे रिश्‍ते को बूस्‍टअप करने में तो मदद मिलती ही है साथ ही पार्टनर के बीच इंटिमेसी भी बढ़ती है। यदि आप भी वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्‍ते को रिचार्ज करना चाहते हैं तो अपनी वयस्‍त जिंदगी से कुछ बेहतरीन पल चुराकर अपने पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम जरूर बिताएं। इस खास मौके पर पति-पत्‍नी कैसे अपने लिए समय निकाल सकते हैं और उसे यादगार बना सकते हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कॉफी विथ हसबैंड

Romantic Quality Time-पति के साथ बिताएं क्‍वालिटी टाइम
Coffee with Husband

सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ की जा सकती है। यदि आप अपने पति के साथ घर पर अकेली हैं तो दोनों एक-साथ गर्मागर्म कॉफी का मजा ले सकते हैं। ये पल आपको पूरे दिन तरोताजा रखने में मदद कर सकता है। जरूरी नहीं कि कॉफी पत्‍नी ही बनाए, पति भी पत्‍नी के पसंद की कॉफी बनाकर उन्‍हें सरप्राइज कर सकते हैं। कॉफी इंज्‍वॉय करते वक्‍त आप रोमांटिक बातें कर इंमोशनल इंटिमेसी को बढ़ावा दे सकते हैं।

एक साथ करें कुकिंग

महिलाओं का अधिकतर समय किचन यानी रसोई में ही गुजरता है। अधिकतर घरों में ये डिपार्टमेंट महिलाओं का ही माना जाता है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो एक साथ कुकिंग कर सकते हैं। इससे न केवल क्‍वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा बल्कि काम जल्‍दी और आसानी से खत्‍म किया जा सकता है। अधिकतर महिलाओं को पुरुषों का किचन में हाथ बटाना पसंद आता है। यदि आप अपने रिश्‍ते को रिचार्ज करना चाहते हैं तो एक-दूसरे की हर संभव मदद करें।

खेलें नए खेल

जीवन में नयापन लाने के लिए कुछ न कुछ रोमांचक होना चाहिए। यदि आप अपने पार्टनर के साथ घर में अकेले हैं तो नए खेल ट्राय कर सकते हैं। नए-नए खेल खेलना सभी को पसंद आता है। फिर चाहे वह बचपन की लंगड़ी हो या फिर छुप्‍पन-छुपाई। हालांकि उम्र के साथ खेल में बदलाव आ सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ पिलो फाइट, क्‍वीज और अंताकक्षरी का मजा ले सकते हैं। खेल खेलने से तनाव तो कम होता ही साथ ही पार्टनर के साथ छेड़छाड़ करने का मौका भी मिल जाएगा।

डिनर के बाद करें वॉक

पति के साथ बिताएं क्‍वालिटी टाइम
Take a walk after dinner

रात के खाने के बाद कुछ देर पार्टनर के साथ वॉक के लिए निकल जाएं। ये एक बेहतरीन तरीका है साथ में क्‍वालिटी टाइम बिताने का। इस दौरान आप अपनी चिंताओं को छोड़ रोमांटिक बातें कर सकते हैं। हाथ में हाथ डाले जब आप एक साथ समय बिताएंगे तो यकीन मानिए आप इस पल में खो जाएंगे। ये समय खुद को आराम देने और तनाव को कम करने के लिए बेस्‍ट हो सकता है। ध्‍यान रखें कि रात का खाना हल्‍का खाएं ताकि वॉक का आनंद लिया जा सके।

मूवी करें इंज्‍वॉय

एक-साथ समय बिताने के लिए जरूरी नहीं कि आप थियेटर या मूवी हॉल ही जाएं। आप घर में मूवी इंज्‍वॉय कर सकते हैं। दिमाग को शांत करने और तनाव को कम करने के लिए आप कॉमेडी या रोमांटिक मूवी देख सकते हैं। मूवी देखने के लिए घर में ही थियेटर जैसा माहौल बनाएं। रूम में अंधेरा करें, सेंटेड कैंडल्‍स जलाएं, पॉप-कॉर्न और ड्रिंक्‍स की व्‍यवस्‍था करें, फिर साथ में अपनी फेवरेट मूवी इंज्‍वॉय करें। महीने में एक दिन आप मूवी नाइट इंज्‍वॉय कर सकते हैं। इससे एक-साथ क्‍वालिटी टाइम बिताने के साथ रोमांस करने का मौका भी मिल जाएगा।

एक-साथ करें डिनर

काम की व्‍यस्‍तता और ऑफिस से देर रात लौटने की वजह से अधिकांश कपल्‍स अपनी सुविधानुसार डिनर करना ही पसंद करते हैं। एक स्‍वस्‍थ्‍य रिश्‍ते के लिए जरूरी है कि दिन का एक मील आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ करें। एक-साथ खाना खाने से प्‍यार तो बढ़ता ही है साथ ही सेटिस्‍फाईंग महसूस होता है। इसलिए कोशिश करें कि रात का खाना एक साथ खाएं। डिनर टेबल पर ऑफिस और अपनी दिनचर्या की चर्चा कर सकते हैं। पार्टनर की तबियत और कामों के बारे में भी बात कर सकते हैं।

60 सेकेंड हग

पति के साथ बिताएं क्‍वालिटी टाइम
60 second hug

हग यानी गले लगना हर रिश्‍ते के लिए महत्‍वपूर्ण है। खासकर पति-पत्‍नी को अपना प्‍यार और दुलार जताने के लिए 60 सेकेंड हग जरूर करना चाहिए। यदि आप घर में अकेले हैं तो दिन में कई बार हग कर सकते हैं। जब आप एक-दूसरे की तारीफ करें, हर सपोर्ट के लिए एक-दूसरे की सराहना करें, तो ऐसे मौके पर आप शब्‍दों की जगह हग का सहारा ले सकते हैं। ये छोटा सा मूवमेंट आपको कनेक्‍ट करने में मदद करेगा।

म्‍यूजिक का लें आनंद

म्‍यूजिक हर किसी की जिंदगी का हिस्‍सा होता है। कोई रॉक म्‍यूजिक पसंद करता है तो किसी को सॉफ्ट म्‍यूजिक सुनने का शॉक होता है। अपने पति के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताने में म्‍यूजिक अहम भूमिका निभा सकता है। इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही म्‍यूजिकल नाइट इंज्‍वॉय कर सकते हैं। इसके अलावा सॉफ्ट और रोमांटिक म्‍यूजिक के माध्‍यम से अपने दिल की बात कह सकते हैं।

हॉबीज पर करें काम

काम और जिम्‍मेदारियों के चलते अक्‍सर लोग अपनी हॉबीज को पीछे छोड़ देते हैं। एक-साथ समय बिताने के लिए आप अपनी हॉबीज शेयर कर सकते हैं। आप पार्टनर के साथ पॉटरी कर सकते हैं, क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं, पेंटिंग का मजा ले सकते हैं या फिर एक-साथ कोई किताब पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आप अपनी यादों को ताजा रख सकते हैं बल्कि नई मैमोरीज भी क्रिएट कर सकते हैं।

बनाएं रोमांटिक प्‍लान

एक-दूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताने के लिए आप रोमांटिक मूवमेंट क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए कैंडल लाइट डिनर, शैंपेन, कपल डांस और फिजिकल इंटिमेसी को प्‍लान का हिस्‍सा बना सकते हैं। ये आपके बीच की दूरियों को कम करने में मदद करेगा। साथ ही पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवमेंट इंज्‍वॉय करने का मौका भी मिल जाएगा।