अक्सर जब हम मुसीबत में होते हैं तो एक पड़ोसी ही अपने पड़ोसी के काम आता है। हालांकि कुछ विवादों के कारण हम अपने पडोसियों से मन मुटाव कर लेते हैं जो कि हमें नहीं करना चाहिए क्योंकि बडे बडे महानगरों में हमारे परिवार से पहले पड़ोसी हम तक पहुंच सकते हैं। इस लिए हमें अपने पड़ोसियों के साथ मधुर संबंध बना कर रखने चाहिए। कोरोना काल में जब हम किसी सामान की कमी के कारण ज्यादा बाहर नहीं निकल सकते तो पड़ोसी हमारे कुछ काम आ सकते हैं। तो आज हम जानेंगे कि अपने पड़ोस में इस सामाजिक दूरी के युग में एकता स्थापित कैसे कर सकते हैं।
1. अपने आंगन को सजाना :
अब जब कोरोना के कारण सभी घरों के अंदर बोर हो रहे हैं, सब समझते हैं कि उन की जिंदगियों से कोरोना ने रंग चुरा लिए हैं, ऐसे में आप अपने आंगन को रंग बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं ताकि आपके आस पड़ोस में इस सजावट को देख कर सबका मन खुश हो जाए व एक नई उमंग सभी के मन में जाग सके।
2. गाना गाएं :
आप कोई प्रेरक गाना सुना कर सभी के मनों को उत्साह से भर सकते हैं। आप ऐसा गा कर दिखा रहे हैं कि हम एक दिन कोरोना को हरा देंगे और हमारी जिंदगी पहले की तरह ही उमंग भरी हो जाएगी।
3. हर अवसर को सैलिब्रेट करें :
कोरोना का मतलब यह नही है कि आप घर पर कुछ सैलिब्रेट नही कर सकते। जब आप में से किसी का जन्मदिन, ऐनीवर्सरी या कोई भी उत्सव आए तो आप घर में ही उसे केक या अन्य भोजन बना कर सैलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने कुछ एक पडोसियों को भी बुला सकते हैं। पर 2 मिटर की दूरी बनाना न भूलें।
4. जितनी हो सके उतनी एक दूसरे की सहायता करें :
यदि आप के पड़ोसी के पास किसी चीज की कमी है और आप के पास वह चीज उपलब्ध है तो उसे देने में बिलकुल भी न हिचकिचाएं। यदि बुजुर्गों को किसी चीज की आवश्यकता है या वह उसे बाहर से लेने में भी असमर्थ हैं तो आप उन्हें वो चीज ला कर दें। एक दूसरे की इस मुश्किल घड़ी में सहायता करें।
5. आपके पास जो उपलब्ध है उसे शेयर करें :
यदि आप के पड़ोसी को खाने पीने की किसी चीज का अभाव है तो आप के पास जो चीज अधिक मात्रा में उपलब्ध हैं उन को शेयर करें जैसे बिस्किट, नमकीन, कुकीज़ इत्यादि।
6. इकट्ठे हो कर ठहाके लगाएं :
कई बार जब मौसम अच्छा हो तो आप को अपने पड़ोसियों के साथ एकत्र होकर गप्पे लगाना चाहिए। यदि संभव है तो कुछ खाने पीने का भी साथ रखें। और 6 मीटर का कम से कम गैप बना कर रखें। ऐसे में आप कुछ समय हंसी खुशी से व्यतीत कर पाएंगे।
7. खुशियां बांटे :
कहते हैं खुशियां बांटने से बढ़तीं हैं तो आप कभी कभी कोई गेम जैसे अंताक्षरी आदि खेल कर अपना व अपने पड़ोसियों का मनोरंजन करा सकते हैं। आप कभी कभार कोई जोक प्रतियोगिता भी आयोजित कर सकते हैं
यह भी पढ़ें-
7 बॉडी स्क्रब ट्यूटोरियल ,जो आपकी त्वचा को बेबी सॉफ्ट बना देंगे
सही समय पर निदान के साथ ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज संभव
हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
