हनीमून… यानी हमसफर के साथ प्रेमभरी डगरिया, किसी को पा लेने और किसी का हो जाने का एहसास… हर पल मोहब्बत के आगोश में खो जाने का दिल… कुछ ऐसा होता है जब दिल करता है इन खुशनुमा और हसीन लम्हों को मुट्ठी में कैद कर लें… क्यों सही कहा ना? अरे, इतना शरमाने की जरूरत नहीं है, अगर आप भी इन खूबसूरत लम्हों को अपनी यादें में सदा के लिए बसाना चाहते हैं और भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो जरूरी है कि हनीमून पर जाने से पहले कुछ खास तैयारी कर लें ताकि यह पल जिंदगी भर के लिए आपके दिलोदिमाग में अपनी छाप छोड़ दें वो कैसे? आइए जानें-
फेज़ 1- 9 महीने पहले
- हां जाना है, स्थान तय करें।
- किस दिन जाना है, तारीख तय करें।
- कितने दिन के लिए जाना है, अवधि निश्चित करें।
- ट्रेवल एजेंट से प्लान कराना है या खुद करना है? तय करें।
- जाने के लिए जरूरी सभी दस्तावेज तैयार रखें।
फेज़ 2- 6 महीने पहले
- कम किराए के लिए नेट पर सर्च करें।
- यात्रा की बुकिंग करा लें।
- पासपोर्ट, वीजा और आईडी कार्ड रखना सुनिश्चित करें।
- चेक कर लें कि पासपोर्ट 6 महीने आगे तक लागू है?
- इंटरनेट देखकर होटलों की सूची बना लें।
- हनीमून स्थल के मौसम का ध्यान रखें।
फेज़ 3- 3 महीने पहले
- होटल की बुकिंग करवा लें। (होटल वाले को यह जरूर बता दें
- कि आप नवविाहित हैं, उससे वे डिस्काउंट भी कर सकते हैं।)
- जगह का मैप अपने पास रखें।
- आप जो करना और जो देखना चाहते हैं उसकी लिस्ट बना लें।
- स्थान की जरूरत के अनुसार डॉक्टर से टीका अवश्य लगवा लें।
फेज 4- 2 महीने पहले
- सामान रखने के लिए बैग तय करें या खरीद लें।
- हनीमून स्थान के मुताबिक कपड़े खरीद लें।
- रोमांटिक डिनर के लिए विशेष ड्रेस रखें आरामदेह जूते भी रखें।
- सनस्क्रीन और सूदिंग बाम रखें।
- विडियो हैंडीकैम रखें।
- साथी के लिए कोई सरप्राइज टूर, स्पा या डिनर बुक करें।
- जाने से पहले ब्यूटी ट्रीटमेंट बुक करें।

फेज़ 5- 3 हफ्ते पहले
- सभी बुकिंग की पुष्टि करें।
- आप जिस जगह जा रहे हैं, वहां की पर्याप्त करेंसी रखें।
- अपनी पकिंग पूरी करें।
- सभी रिजर्वेशन, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक फोटोकॉपी अपने पास रखें व दूसरी अपने सामान में।
- दस्तावेजों की एक कॉपी घर पर ही छोड़ दें।
- शादी का कोई सबूत भी रख लें।
- ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा लें।
फेज़ 6- एक दिन पहले
- एक बार फिर सामान को चेक कर लें।
- सारी तैयारी को चेक कर क्रास करते जाएं।
- डेली यूज की चीजें अपने पर्स में डालें।
- मोबाइल व घड़ी पर अलार्म सेट कर लें।
