Romantic Getaways in Himachal: हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत स्थान में से एक है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। जब आप इन स्थानों पर जाएंगे तो प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। शादी के बाद कपल्स को हनीमून पर जाने के लिए भी हिमाचल की हसीन वादियों का प्लान बनाते हुए देखा जाता है।
शादी के बाद हनीमून कपल्स की जिंदगी का बेस्ट मोमेंट होता है। यह वह टाइम होता है जब वह एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय गुजारते हैं। हर कोई अपने हनीमून को बेस्ट बनाने की कोशिश करता है। अगर आप भी शादी के बाद कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो हिमाचल में मौजूद कुछ हसीन जगह पर अपने पार्टनर के साथ यादगार लम्हें बिता सकते हैं। इन जगहों पर मनाया गया हनीमून कपल्स की जिंदगी का बेस्ट पल साबित होगा। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में बताते हैं।
मनाली

हिमाचल प्रदेश में घूमने फिरने की बात आती है तो लोगों को मनाली की याद सबसे पहले आ जाती है। यह एक बहुत ही सुंदर जगह है, जहां पर आपको हर जगह बर्फ और प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे यहां हर तरफ बर्फ से ढके हुए पहाड़, कल कल बहती हुई व्यास नदी और शांत वातावरण आपका दिल जीत लेगी। आप यहां सोलंग वैली, हिडिंबा मंदिर, रोहतांग पास जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। पार्टनर के साथ इस हसीन वादी में आप हाथ पकड़ कर घूम सकते हैं।
डलहौजी
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर हनीमून मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट जगह है। यहां जाने के बाद आपको ब्रिटिश जमाने की याद आ जाएगी। यहां की हसीन वादियां आपको पार्टनर के और भी करीब ले आएगी। यहां से थोड़ी की दूरी पर खज्जियार भी मौजूद है जहां आप जा सकते हैं।
शिमला

शिमला भी हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। दरअसल, ये इस राज्य की राजधानी है, जिसकी खूबसूरती किसी का भी दिल जीत सकती है। यहां आप कुफरी, रिज, माल रोड जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। जब यहां पर बर्फबारी होती है तब नजारे इतनी हसीन होते हैं कि आप इन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बताने के लिए यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।
धर्मशाला
धर्मशाला एक ऐसी खूबसूरत सी जगह है जो धरती के स्वर्ग के नाम से पहचानी जाती है। यह जगह अपने बर्फ से ढके हुए पहाड़ और बौद्ध मठों के लिए पहचानी जाती है। हनीमून के लिए जाने के हिसाब से यह भी बेस्ट जगह है। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जो आपको बौद्ध संस्कृति से रूबरू करवाएगा।
कसौली
यह भी हिमाचल की सबसे हसीन जगह में से एक है जहां अक्सर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय गुजारने के लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां का मौसम हमेशा सुहावना होता है जो किसी को भी दीवाना बना सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
