घूमने फिरने के शौकीन लोग हर बार नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। नई जगह पर जाने के साथ ही वह ठहरने के लिए भी महंगे और सभी सुविधाओं वाले होटलों  का चुनाव करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हे मंहगे और आलीशान होटलों में रहने का शौक होता है। अगर आप भी आलीशान होटलों में जाने के शौक़ीन हैं  तो हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के कुछ ऐसे शानदार होटल्स के बारे में जिनका एक दिन का किराया सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

रामबाग पैलेस, जयपुर 

यह दुनिया के सबसे बेहतरीन शाही महलों में से एक है। जयपुर स्थित रामबाग पैलेस भारत का सबसे महंगा होटल है। यहां पर एक रात बिताने के लिए 7,50,000 रुपए चुकाने होते हैं। यह होटल जयपुर के पूर्व महाराजा का आधिकारिक निवास स्‍थान भी है।

ताज लेक पैलेस ,उदयपुर

 यह एक बहुत ही खूबसूरत हेरिटेज होटल है। यह पिचोला झील के मध्‍य में स्थित है। अगर आप हनीमून और लंबी छुट्टियों में जा रहे हैं और आपका बजट है तो ये आपके घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस होटल का मैनेजमेंट भारत के प्रतिष्ठित होटल समूह ताज होटल द्वारा किया जाता है। इस होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 6,00,000 रुपए चुकाने होते हैं। 

लीला पैलेस केम्पिंस्की, दिल्‍ली 

लीला पैलेस केम्पिंस्की, नई दिल्ली भारत में बेहतरीन आलीशान होटल में से एक है। यहां पर एक रुम में एक रात गुजारने के लिए आपको 4,50,000 रुपए चुकाने होंगे। इस होटल को बनाने में 18 बिलियन रुपए खर्च हुए थे।

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

भारत के सबसे खूबसूरत होटल्स में से एक इस होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 5,00,000 रुपए खर्च करने होंगे। इस होटल को कोहिनूर सूट के नाम से जाना जाता है, इसका यह नाम कोहिनूर हीरा के नाम पर रखा गया है।

ओबेरॉय होटल, मुंबई 

यदि आप भी ओबेरॉय होटल, मुंबई में रुकने का मन बना रहे हैं तो आपको एक रुम के लिए 3,00,000 रुपए चुकाने होंगे। इस होटल से आपको मुंबई के बहुत सारे शानदार दृश्य  देखने को मिलेंगे।