इन होटल्‍स का एक दिन का किराया उड़ा सकता है आपके होश, मिलेंगी अलटिमेट सुविधाएं: Costly Hotels
Costly Hotels

Costly Hotels:  यात्रा के दौरान घूमना, लजीज व्‍यंजनों का स्‍वाद चखना और अच्‍छे और महंगे होटल में रुकना हर किसी को पसंद आता है। होटल में लग्‍जरी सुविधाओं के लिए लोग अधिक पैसे खर्च करने को भी तैयार रहते हैं। पर्यटन स्‍थलों के अलावा भारत दुनियाभर में अपने आलीशान और लग्‍जरी होटल्‍स के लिए भी मशहूर है। ये होटल देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। भारत के होटल्‍स को लेकर पर्यटकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर साल एक करोड़ से ज्‍यादा विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के सबसे महंगे होटल्‍स के बारे में, जिनका एक दिन का किराया इतना है कि आप इसमें मालदीव जाने का सपना पूरा कर सकते हैं। महंगे होने के साथ-साथ इन होटल्स में क्‍या लग्‍जरी होती है, आइए जानते हैं इनके बारे में।

रामबाग पैलेस, जयपुर

Costly Hotels
Rambagh Palace in Jaipur

रामबाग पैलेस भारत के सबसे महंगे होटलों में से एक है, जो जयपुर में स्थित है। ये होटल 1835 में बनाया गया था, जिसे एक शाही विरासत के रूप में देखा जाता है। ये होटल 48 एकड़ में फैला हुआ है। इस होटल को ताज ग्रुप ऑफ होटल्‍स ने खरीदा है और इसे मॉर्डन टच के साथ रिनोवेट किया। वर्तमान में यह पैलेस विश्‍व के सबसे लग्‍जरियस होटल्‍स में से एक है। इस होटल के सभी कमरे बेहतरीन सुविधाओं से लैस हैं जिसमें मिनी बार, डीवीडी प्‍लेयर, हाई डेफिनेशन टेलिविजन और इंटरनेट एक्‍सेस उपलब्‍ध हैं। यदि आप भी इस होटल की खास सुविधाओं का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। रामबाग पैलेस का एक दिन का किराया 24,000 से लेकर 5,00,000 रुपए तक है।

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा

Hotels
Oberoi Amarvilas Agra

आगरा शहर सिर्फ ताज महल ही नहीं बल्कि होटल ओबेरॉय अमरविलास भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ये आलीशान होटल, ताजमहल से लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। यानी होटल के कमरे से ही आप ताजमहल की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। होटल में मे‍हमानों की सुविधा के लिए लग्‍जीरियस कमरे, स्‍वीमिंग पूल, बार, जिम और डिस्‍क भी उपलब्‍ध है। होटल काफी बड़े एरिया में बना है जिस वजह से यहां शाम का नजारा बेहतरीन होता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस होटल का एक दिन का किराया लगभग 25 हजार से 2 लाख रुपए तक हो सकता है। यदि आप भी इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाह‍ते हैं तो प्री-बुकिंग कराना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: महाभारत की ये 14 सीख हमेशा रहती है उपयोगी, जानें क्या है ये पाठ: Mahabharat Lessons

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

Oberoi udayvilas, Udaipur

खूबसूरत झीलों के शहर उदयपुर में आलीशान होटल्‍स हैं। जिसमें द ओबेरॉय उदयविलास दुनिया का सबसे अच्‍छा और महंगे होटलों में से एक है। ये होटल मशहूर पिछोला झील के किनारे बना है, जहां के कमरों से झील का शानदार नजारा देखा जा सकता है। होटल के बड़े और लग्‍जीरियस सुइट लोगों को काफी आकर्षक लगते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक इंडियन और कॉन्‍टीनेंटल व्‍यंजनों का स्‍वाद चखने को मिल सकता है। यदि आप इस होटल में एक रात गुजारने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपको 26 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद

Taj Falaknuma palace

हैदराबाद स्थित ताज फलकनुमा पैलेस, शानदार महल के अंदर बना हुआ है। इस महल का निर्माण 1893 में हुआ था जो चारमीनार से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। इस होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। कई कमरों में पर्सनल स्‍वीमिंग पूल भी दिए गए हैं। होटल में जिम, बार और ओपन टैरिस रेस्‍टॉरेंट की सुविधा भी उपलब्‍ध है। इस लग्‍जीरियस होटल का किराया लगभग 24 हजार से लेकर 4 लाख रुपए तक है। लेकिन यहां का नजारा देखकर आप मोहित हो जाएंगे।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

भारत के शानदार होटल्‍स
Taj Lake Palace Udaipur

उदयपुर के बेहतरीन होटल्‍स में से एक है ताज लेक पैलेस, जो कई फैसिलिटी से लैस है। ये होटल ठीक पिछोला झील के बीचोंबीच स्थि‍त है। ये पहले एक महल था जिसे होटल में तब्‍दील कर दिया गया है। सफेद रंग का बना ये होटल झील की खूबसूरती को चार चांद लगा देता है। यहां जाने के लिए आपको बोट का सहारा लेना पड़ेगा। जो अपने आप में ही रोमांचकारी अनुभव है। होटल में आपको पुराने व नई एंटीक डेकोरेटिव आइटम्‍स देखने को मिलेंगे। इस होटल में रुकने के लिए आपको एक दिन में लगभग 17 हजार रुपए से लेकर 3.8 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Leave a comment