फूलों की होली

वृंदावन, मथुरा (उत्तर प्रदेश)

 

 

 

वृंदावन में एकादशी के साथ ही होली शुरू हो जाती है। कृ्ष्ण और राधा से जुडे सभी मंदिरों में होली का आयोजन शुरू हो जाता है। हर तरफ राधे-राधे की गूंज के साथ हवा में गुलाल उड़ते नजर आने लगता है। यहां पर फूलों से भी होली खेली जाती है। फूलों की होली में ढेर सारे फूल एकत्रित कर एक दूसरे पर फेंका जाता है यहां लड़के-लड़कियां कृष्ण और राधा का वेश धारण कर होली का लुत्फ उठाते हैं। फूलों की नाजुक पंखुड़ियों से होली की यह दृश्य बहुत ही सुंदर होता है। उसके बाद गुलाल से, सूखे रंगों से, गीले रंगों से सभी लोग आपस में होली खेलते हैं। इस होली में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों के कोने-कोने से भी भक्त आते हैं।

 

लट्ठमार होली

बरसाना (उत्तर प्रदेश)

 

 

मथुरा का एक छोटा सा गांव है बरसाना। जोकि राधा जी की नगरी के साथ-साथ लठ्ठमार होली के लिए भी जाना जाता है। जहां की औरतें पड़ोसी नंदगांव के पुरूषों की लठ्ठ (लकड़ी का डंडा) से पिटाई करती हैं। फाल्गुन मास की शुरूआत से ही यहां होली का महौल बन जाता है। वैसे भी यहां की होली ख़ास मस्ती भरी होती है क्योंकि इसे कृष्ण और राधा के प्रेम से जोड़ कर देखा जाता है। पूरे भारत में बरसाने की लठ्ठमार होली’ बहुत ही लोकप्रिय हैं।

 

फोक होली

पुरूलिया (पश्चिम बंगाल)

 

 

यहां होली को बसंत उत्सव की तरह मनाते है। 3 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में लोक गीतों, कलाओं का मेला लगता है। यही नहीं यहाँ आपको वहीं के लोगों के साथ गाने का, होली खेलने का और लोक नृत्य करने का भी मौका मिलता है। जिसमें चाओ डांस, दरबारी झूमर, नाटुआ नृत्य भी देखने को मिलेगा। यहां पर आंगुतको के लिए रहने और खाने की भी सुविधा होती है।

 

वॉरियर होली

अनंदपुर साहिब (पंजाब)

 

 

अनंदपुर साहिब में आप सिखों की होली देख सकते हैं। यहां पर होला मोहल्ला आयोजित किया जाता है। जिसमें वह लोग एक-दूसरे पर रंग नहीं डालते बल्कि अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन करते हैं। जैसे – मार्शल आर्ट, टर्बन ट्राइंग, कुश्ती, कलाबाजी और सैन्य अभ्यास आदि। वह लोग एक ‘योद्धा’ के रूप में होली मनाते हें।

 

बसंती होली

शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल)

 

 

होली का त्यौहार यहाँ बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरूआत यहां के मशहूर बंगाली कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टेगौर ने किया था। उन्होंने यह त्यैहार विश्व भारती विश्वविघालय में एक वार्षिक उत्सव के रूप में शुरू किया था। इस दिन यहाँ के छात्र-छात्राएं बसंती रंग के परिधान पहनते हैं और आंगुतकों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखते हैं। सभी लोग एक-दूसरे पर सूखे रंग डालते हैं और होली खेलते हैं। जिससे वहां का माहौल देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। विश्वभर से लोग इस उत्सव में शामिल होने आते हैं।

 

होली काओ फेस्टिवल

दिल्ली

 

 

दिल्ली वाकई दिल वालों की दिल्ली है। यहां के लोग सभी त्यौहार खूब धूमधाम से मनाते हैं। बात जब होली की हो तो यहां के लोग अनजान लोगों को भी होली रंग में रंग देते है। दिल्ली में होली काओ फेस्टिवल मनाया जाता है। जिसमें सभी लोग खूब रंग खेलते हैं साथ ही भांग का भी खूब मजा लेते हैं। नाच-गाने के साथ सभी लोग इसमें स्ट्रीट फूड का भी लुफ्त उठाते हैं।

 

रॉयल होली

उदयपुर (राजस्थान) 

 

 

राजाओं-महाराजाओं की होली झलक देखनी है तो उदयपुर की रॉयल होली आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहां पर होलिका दहन के समय उदयपुर के राजघराने की ओर से जलसे का आयोजन किया जाता है। फिर इसके बाद निकलती है इनकी शाही सवारी जिसमें शाही घोड़े और शाही बैंड रॉयल रेजिडेंस शामिल रहाता है।

 

हाथी संग होली

जयपुर (राजस्थान)

 

 

पिंक सिटी के नाम से दुनियाभर में मशहूर जयपुर में होली की शुरआत हाथी द्वारा होती है। इस मौके पर हाथियों को न सिर्फ सजाया-संवारा जाता है बल्कि हाथियों से परेड, उनका ब्यूटी कॉन्टेस्ट, और नृत्य कराया जाता है। इसके बाद वहाँ के लोग हाथियों के संग होली भी खेलते हैं। जिसे देखने के लिए लाखों सैलानी दुनियाभर से आते हैं।

 

कुर्ता फाड़ होली

पटना (बिहार)

 

 

वो कहते हैं न ‘बुरा न मानो होली” वाली बात बिहार की होली पर ही सटीक बैठती है। यहां पर लोग कई टोलियों में बंट जाते और चारों तरफ बस हुड़दंग ही नजर आता है। यहां पर पहले लोगों पर गोबर, कीचड़, कूड़ा आदि फेंका जाता है और फिर इसके बाद एक दूसरे के कपड़े फाड़े जाते हैं। यहाँ पर लोग होली में खुलकर मस्ती-धमाल करते हैं।  

 

विदेशियों संग होली

हम्पी (कर्नाटक)

 

 

ढोल-नगाड़ों की थाप पक पूरा दिन होली की खुमार आपको हम्पी मे ही देखने को मिलेगी। यहां होली का उत्सव दो दिन तक चलता है। सभी लोग खूब मस्ती करते हैं। यहां पर उत्सव में शामिल होने आए विदेशी सैलानियों को भी रंग में डुबो दिया जाता है। फिर सब लोग समुद्र पर जाकर अपना रंग छुड़ाते हैं।

होली से सम्बंधित अन्य लेख पढ़े-

कहीं कीचड़ तो कही टमाटर से खेली जाती है होली

जाने होली के ऑफिशियल ड्रिंक ‘भांग’ के बारे में 5 फैक्ट्स 

 
 

 

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।