वित्त मंत्री जब भी सदन में बोलती हैं तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती हैं। तभी तो फोर्ब्स ने तीसरी बार निर्मला सीतारमण को दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में जगह दी है। सीतारमण दुनिया की 37वीं सबसे ताकतवर महिला हैं। इनके साथ ही रोशनी नडार, किरन मजूमदार और फाल्गुनी नायर को भी इस सूची में जगह मिली है। एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें, बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ 72वें और नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को सूची में 88वें स्थान पर काबिज हुई हैं।
फॉर्च्यून इंडिया की सूची में पहले स्थान पर
फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 37वां स्थान मिला है, इसी के साथ वे भारत की सबसे सबसे शक्तिशाली महिला बन गई हैं। 2020 की सूची में सीतारमण 41वें पायदान पर थीं। इस साल उन्होंने चार स्थानों की छलांग लगाई है। इससे पहले हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया की सूची जारी की गई थी जिसमें वित्त मंत्री को पहला स्थान दिया गया था।

देश की पहली रक्षा मंत्री बनीं
अधिकतर लोगों का ख्याल होता है कि देश की वित्त मंत्री हैं तो इन्हें ताकतवर माना जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। इनका व्यक्त्तित्व ही काफी शक्तिशाली है। तभी तो ये रक्षा मंत्री के पद पर भी काबिज रह चुकी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्ण सामायिक महिला रक्षा मंत्री बनी थीं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी इस पद पर काबिज हुई थीं। उन्होंने रक्षा मंत्री के पद को प्रधानमंत्री पद के साथ संभाला था।
सीतारण को 2019 में वित्त मंत्री (Minister of Finance) बनाया गया है।
जैनेट येलेन को पीछे छोड़ा
इस सूची में सीतारमण ने अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन को पीछे छोड़ा है। पिछले साल जारी की गई सूची में जैनेट सीतारमण से आगे रही थीं, लेकिन इस बार भारत की वित्तमंत्री ने जैनेट को पीछे छोड़ दिया है। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सूची में अमेरिकी फाइनेंस मिनिस्टर जेनेट येलेन से 2 स्थान ऊपर हैं।

दुनिया में सबसे ताकतवर महिला मैकेंजी स्टॉक
फोर्ब्स लिस्ट ने मैकेंजी स्टॉक को सूची में पहली स्थान दिया है। मैकेंजी अमेजन के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। इन दोनों का तलाक साल 2019 में हो गया था। मैकेंजी ने जर्मन चांसलर एंजेलर मार्केल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। पिछले साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल इस सूची में नंबर वन पर थीं। फोर्ब्स की सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं जो भारतवंशी हैं। यूरोपियन सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टिन लेगार्डे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
