Royal Bengal tiger crossing path near safari jeep in forest.
Jharkhand Launches Pioneering Wildlife Safari Experience

Summary: झारखण्ड का पहला वाइल्डलाइफ सफारी प्रोजेक्ट: पर्यटन और संरक्षण की नई शुरुआत

राज्य का पहला वाइल्डलाइफ सफारी प्रोजेक्ट पर्यटकों को सुरक्षित माहौल में वन्यजीवों को करीब से देखने का अनोखा अवसर देता है।
यह पहल इको-टूरिज़्म, पर्यावरण शिक्षा और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।

Jharkhand First Wildlife Safari: झारखण्ड ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपना पहला सफारी प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। राज्य लंबे समय से प्राकृतिक संपदा और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध रहा है लेकिन अब यह नया सफारी प्रोजेक्ट पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का अनोखा अवसर देगा। यहाँ आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित ट्रैक और नियंत्रित वातावरण के साथ ऐसा अनुभव तैयार किया गया है जो रोमांच, शिक्षा और संरक्षण तीनों को जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट की पूरे देश में चर्च हो रही है। आइए जानते हैं इसकी खास बातें, जो इसे। झारखण्ड का नया आकर्षण बनाती हैं।

Fully controlled and protected safari zone offering safe wildlife encounters
Fully controlled and protected safari zone offering safe wildlife encounters

झारखण्ड के इस पहले सफारी प्रोजेक्ट में जंगल का एक बड़ा हिस्सा विशेष रूप से सफारी के लिए चिन्हित किया गया है जहाँ पर्यटक सुरक्षित वाहनों में बैठकर जानवरों को प्राकृतिक माहौल में देख सकते हैं। यहाँ रास्तों को इस तरह तैयार किया गया है कि न तो जानवरों की दिनचर्या में बाधा आती है और न पर्यटकों को किसी खतरे का सामना करना पड़ता है। यह व्यवस्था बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

इस सफारी की सबसे खास बात है कि यहाँ उन वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है जो झारखण्ड के जंगलों की पहचान हैं। जैसे हिरण, चिंकारा, भालू, जंगली सूअर, लोमड़ी और कई दुर्लभ पक्षी। जानवरों को खुले क्षेत्र में घूमते देखना एक अलग ही अनुभव देता है। यह प्रोजेक्ट जंगल की असली जैव-विविधता को सामने लाता है जिसे सामान्य यात्राओं में समझ पाना मुश्किल होता है।

two deer in the jungle
A new eco-tourism initiative showcasing Jharkhand’s rich wildlife heritage

सफारी केवल घूमने की जगह नहीं बल्कि एक लर्निंग ज़ोन भी है। यहाँ स्थापित नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों को जंगल, जानवरों और पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए यह सफारी एक जीवंत प्रयोगशाला की तरह है जहाँ वे पर्यावरण संतुलन और वन संरक्षण को वास्तविक रूप में समझ सकते हैं।

यह प्रोजेक्ट झारखण्ड सरकार की इको-टूरिज़्म नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य है पर्यटन को बढ़ावा देते हुए प्रकृति को नुकसान न पहुँचाना। सफारी के निर्माण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोग जंगलों को बचाने की दिशा में और भी ज़िम्मेदार बनेंगे। साथ ही, यहाँ प्लास्टिक-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं।

इस सफारी में पर्यटकों के लिए अच्छी सड़कों, गाइडेड रूट, जानकारी बोर्ड, फोटो पॉइंट्स, साफ पेयजल, विश्राम स्थल और स्थानीय भोजन सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। सफारी वाहन एयर-कंडीशन्ड और सुरक्षित हैं जिससे गर्मी या बारिश में भी यात्रा आरामदायक रहती है। परिवारों और बच्चों के लिए यह जगह एक तनाव-मुक्त और आनंददायक दिन बिताने का उत्कृष्ट विकल्प है।

झारखण्ड का यह पहला सफारी प्रोजेक्ट राज्य के लिए केवल एक नया पर्यटन स्थल नहीं बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में मजबूत कदम है। यह जंगल और मानव के बीच संतुलन बनाने की एक खूबसूरत कोशिश है जहाँ मनोरंजन के साथ सीख, रोमांच के साथ जिम्मेदारी और यात्रा के साथ प्रकृति का सम्मान भी शामिल है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...