दुधवा नेशनल पार्क की ख़ास बात
दुधवा नेशनल पार्क को देश के सबसे बेहतरीन वन्यजीव स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर आपको एक समृद्ध जैव विविधता मिलेगी और आप प्रकृति के सबसे सुंदर और मनमोहक दृश्यों का आनंद ले पायेंगे।
Dudhwa National Park: यात्रा के साथ यदि आपको वन्यजीव रोमांच की तलाश है, जो आपको प्रकृति के क़रीब ले जाए और आपको लुप्तप्राय जानवरों को देखने का ख़ूबसूरत मौका दे तो दुधवा नेशनल पार्क आपके लिए सबसे उपयुक्त जगह है। दुधवा नेशनल पार्क को देश के सबसे बेहतरीन वन्यजीव स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर आपको एक समृद्ध जैव विविधता मिलेगी और आप प्रकृति के सबसे सुंदर और मनमोहक दृश्यों का आनंद ले पायेंगे। इस जगह को अपने घास के मैदानों और जंगलों के लिए जाना जाता है। यह बाघों, हाथियों, गैंडों और पक्षियों का घर है। यदि आपकी रुचि साहसिक पर्यटन में है तो आप तरह तरह की सफारी का भी आनांड ले सकते हैं।
Also read: भारत में इको टूरिज्म के टॉप डेस्टिनेशन और घूमने की पूरी जानकारी
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का वन्य जीवन

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीव प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह पर जीव जंतुओं की एक बहुत बड़ी और लम्बी शृंखला पायी जाती है। इस जगह पर पक्षियों की 450 से भी कहीं अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं, 38 से भी कहीं ज़्यादा प्रजातियाँ स्तनधारियों की है। इस जगह पर सरीसृपों की 16 प्रजातियाँ हैं। लेकिन इस उद्यान का मुख्य आकर्षण बाघ, गैंडे, हाथी, दलदली हिरण और तेंदुए जैसी लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजातियाँ हैं। इस जगह पर आकर आप इन सभी लुप्तप्राय जानवरों को देख सकते हैं।
दुधवा नेशनल पार्क में सफारी

दुधवा नेशनल पार्क देखने की इच्छा तो हर किसी की होती है। लेकिन इतने बड़े पार्क को घूमना और देखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में सफ़ारी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। आप वन्यजीवों को देखने और इस जगह पर मौजूद ख़ूबसूरती का अनुभव करने के लिए सफारी कर सकते हैं। यह तरीक़ा आपको जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का मौका देता है। दुधवा नेशनल पार्क में जीप सफारी, हाथी सफारी और कैनो सफारी का विकल्प मौजूद है आप अपनी पसंद और सहूलियत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में रुकना

दुधवा नेशनल पार्क में रहकर भी इसकी खूबसूरती और शांति का आनंद लिया जा सकता है। इस जगह पर आपके रुकने के लिए कई तरह के होटल मौजूद हैं जिनका चुनाव आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से कर सकते हैं। इस जगह पर आप होटल के अलावा रिसॉर्ट, लॉज या कैंप में भी रह सकते हैं। यह सभी आपको आरामदायक और सुविधाजनक कमरे प्रदान करते हैं। इस जगह पर रुकने और रात की ख़ूबसूरती में इस दुनिया को महसुस करने का जो रोमांच है वह हमेशा याद रहता है।
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचें

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान सड़क, रेल और हवाई मार्ग से बहुत ही अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से इस जगह पर बहुत ही आसानी से पहुँचा जा सकता है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान यदि आप हवाई जहाज़ से पहुँचना चाहते हैं तो सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा लखनऊ है, जो लगभग 250 किमी दूर है। सड़क मार्ग से आने वाले लोगों के लिए यह आस-पास के शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। रेल द्वारा आने वाले लोगों के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दुधवा रेलवे स्टेशन है, जो लगभग 4 किमी दूर है।
