भारत में इको टूरिज्म की ख़ास बात
इस तरह के डेस्टिनेशन पर आपको शुद्ध और सुखद वातावरण और ख़ूबसूरत मौसम का रोमांच देखने को मिलता है। जिसकी वजह से ऐसी जगहों पर हर कोई आना पसंद करता है।
Eco Tourism in India: हमारा देश विविधताओं का देश है। इस जगह पर तरह तरह के पर्यटन स्थल पाए जाते हैं। इको टूरिज्म भी उन्हीं में से एक है। इस तरह के डेस्टिनेशन पर आपको शुद्ध और सुखद वातावरण और ख़ूबसूरत मौसम का रोमांच देखने को मिलता है। जिसकी वजह से ऐसी जगहों पर हर कोई आना पसंद करता है। इस लेख के माध्यम से आपको हम कुछ ऐसी जगहों की जानकारी प्रदान करने वाले हैं जो इको-फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के साथ- साथ बहुत ही अलग और अलहदा होंगी। इन जगहों पर आपको ज़रूर जाना चाहिए।
केरल

केरल हमारे देश का एक ऐसा राज्य है जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर इको-फ्रेंडली टूरिस्ट प्लेस पसंद करने वाले पर्यटक आते हैं। इस जगह पर आकर लोग यहाँ के मौसम और प्रकृति के अनूठे सौंदर्य को देखना पसंद करते हैं। मानसून के दौरान इस जगह का सबसे ख़ूबसूरत और अनोखा रूप देखने को मिलता है। इस जगह पर आकर आप यहां खूबसूरत समुद्र तट, हरे भरे ताड़ के पेड़ और बैकवॉटर जैसी चीजे देख सकते हैं। इस जगह की संस्कृति और परंपराएं भी लाजवाब हैं।
कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर सबसे ज़्यादा संख्या इको-फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पसंद करने वाले पर्यटकों की होती है। यह भारत के सबसे ख़ास और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भी गिना जाता है। इस जगह पर मिस्टी पहाड़ियों को देखकर मन ख़ुश हो जाता है। इस जगह के घने जंगल और कोहरे वाली शाम हर किसी को पसंद आती है। इस जगह पर कावेरी नदी की ख़ूबसूरती देखने के साथ आप पुष्पागिरि वन्यजीव अभयारण्य भी घूम सकते हैं।
गोवा

गोवा हमारे देश एक एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा संख्या उन लोगों की होती है जिन्हें इको-फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की तलाश रहती है। इस जगह के समुद्री किनारों और प्राकृतिक सुंदरता को देखकर ख़ुश हो जाते हैं। गोवा में आकर आप समुद्र तट के अलावा बोंडला वन्यजीव अभयारण्य को देख सकते हैं। गोवा को सुंदर मंदिरों, चर्चों, किले और ऐतिहासिक स्मारकों का गढ़ कहा जाता है।
सिक्किम

हिमालय में स्थित सिक्किम एक छोटा सा पहाड़ी राज्य है जो अपनी हरी-भरी वनस्पति, घने जंगलों और फूलों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर देश भर से सैलानी इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए जाते हैं। इस जगह पर सैलानियों के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह की गहरी घाटियों, खूबसूरत झरनों और नदियों की सुंदरता को देखकर मन ख़ुश हो जाता है। लोग इन जगहों पर जाकर शाम के समय वक्त बिताना पसंद करते हैं।
उत्तराखंड

हिमालयी राज्य उत्तराखंड को पर्यटन के साथ साथ कई अन्य चीज़ों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इस जगह पर सबसे ज़्यादा क्रेज़ इको-फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशंस का है। इस जगह पर आपको नदी, पहाड़, झरने, हरे भरे जंगल और ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं। यह राज्य खूबसूरत परिदृश्यों से भरा हुआ है। यह तरह- तरह के वनस्पतियों और जीवों का भी घर है। इस जगह पर आकर आप कई नदियों और ग्लेशियरों के भी दीदार कर सकते हैं।
