“ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो, भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी, मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन, वो कागज की कश्ती, वो बारिश का पानी”….जगजीत सिंह की यह गज़ल सुनकर हर शख़्स के अंदर फिर से बचपन को जीने की तमन्ना पैदा हो जाती है। मगर आज के हाईटेक बच्चों के अंदर इस ऋतु का कोई उत्साह नहीं दिखता। कैसे लाएं अपने बच्चों के मन में इंटीरियर के ज़रिए मॉनसून का एक्साइटमेंट, आइए जानें।

  • बच्चों को विजयुलाइज़ करके कोई बात समझाना ज़्यादा आसान और बेहतर होता है। ऐसे में अपने बच्चे का ध्यान इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स से हटाकर बारिश की बूंदों में लगाने के लिए उनके रूम के इंटीरियर में मॉनसून के रंग बिखेरें। इसके लिए आप उनके कमरे में रेनबो की डिजाइन वाले पोस्टर या वॉल स्टिकर्स लगा सकती हैं। इसके साथ ही आप पेड-पौधों वाले डिजाइन भी चुन सकती हैं। आप चाहें तो इसके लिए वॉल पेंटिंग्स का सहारा भी ले सकती हैं।
  • बच्चों को कार्टून प्रिंट्स लुभाते हैं इसलिए इस सीज़न में बारिश में मस्ती करते हुए कार्टून जैसे मिक्की मॉउस, डोनाल्ड डक आदि के प्रिंट्स वाली बेडशीट चुन सकती हैं। रेनकोट में बाहर भीगते, तो कभी पानी में नहाते यह प्रिंटस बच्चों को काफी लुभाएंगे और उन्हें भी बारिश में खेलने के लिए प्रेरित करेंगे।
  • अपने बच्चों को आकर्षक प्रिंट्स, कलर व डिजाइन के रेनकोट और फ्लोटर्स या स्लिपर्स दिलाएं जिससे वो उन्हें पहनने के लिए बेकरार रहें और इस खुशनुमा मौसम में खुद को प्रफुल्लित कर सकें।
  • बेड पर बच्चों के कुशन व पिलो कवर भी मॉनसून फ्रेंडली होने चाहिए। जैसे अम्ब्रेला प्रिंट्स या फिर पानी में नाव चलती डिजाइन आदि।
  • कमरे को डेकोरेट करने के लिए आप अपने बच्चे के रूम में कलरफुल नाव बनाकर रख सकती हैं, चाहें तो उसे बनाने का तरीका सिखा भी सकती हैं। इस नाव को पानी में चलाने के लिए बच्चा हर पल आसमां से बारिश की बूंदों के टपकने का इंतज़ार करेगा।
  • लास्ट बट नॉट द लीस्ट…कमरे के इंटीरियर में यूज़ किए जाने वाले शेड्स व कलर्स रेनी सीज़न पर ही बेस्ड रखें। सी ग्रीन, डार्क ग्रीन, टरक्वाइश ब्लू, स्काई ब्लू जैसे शेड्स हमें मॉनसून के करीब लेकर जाते हैं।

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।