रक्षाबंधन का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जो सभी के लिए कुछ ख़ास होता है। अच्छे पकवानों से लेकर भाई -बहन को राखी बांधने तक सब स्पेशल ही होता है इस त्यौहार में। सुबह से लेकर शाम तक इस दिन घर में ख़ुशी का माहौल होता है। खाने के लिए अच्छे पकवान तो बनते ही हैं साथ ही बच्चों को बहुत सारे गिफ्ट्स भी मिलते हैं। जिसमे शामिल होती हैं खाने -पीने के लिए चॉकलेट्स और चिप्स के साथ जंक फूड्स। ऐसे में बच्चे की सेहत का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। रक्षाबंधन की चकाचौंध में कहीं आपके बच्चे का खान-पान अनदेखा न हो जाए इसके लिए अपनाएं कुछ ख़ास टिप्स
बच्चों को हैवी ब्रेकफास्ट करा दें
कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे को हैवी ब्रेकफास्ट करा दें जिससे पूरे दिन की भागदौड़ में बिजी होने की वजह से आपका बच्चा भूखा नहीं रहेगा। अक्सर ऐसा होता है कि हम त्यौहार की भागदौड़ में बच्चे को खाना नहीं खिला पाते और बच्चा पूरे दिन चिड़चिड़ा रहता है जिससे वो फेस्टिवल का आनंद नहीं ले पाता है।
बच्चों को बाहर का खाना न खिलाएं
रक्षाबंधन का त्योहार बारिश के मौसम में आता है इसलिए इस मौसम में बच्चों की सेहत का मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को बाहर का खाना या स्ट्रीट फ़ूड न खिलाएं। इससे उनकी सेहत खराब हो सकती है। कई बार बच्चों को बाहर का खाना खाने से पेट में दर्द की समस्या तक हो जाती है जिससे त्यौहार का मज़ा किरकिरा हो जाता है।
जंक फ़ूड से परहेज करें
त्योहार के दिन घर में और भी बच्चे आते हैं इसलिए ऐसे में जंक फ़ूड को थोड़ा अवॉइड करना चाहिए क्योंकि जंक फ़ूड बच्चों की सेहत को नुक्सान पंहुचा सकते हैं।
चॉकलेट्स और चिप्स ज्यादा न खाने दें
फेस्टिव् सीज़न मतलब गिफ्ट्स का सीज़न। अक्सर रिश्तेदार बच्चों के लिए गिफ्ट में चिप्स और चॉकलेट्स लाते हैं जो बच्चों के लिए हार्मफुल होते हैं। बच्चे ज्यादा मात्रा में स्नैक्स कहते हैं तो उनकी भूख काम हो जाती है और वो हेल्दी फ़ूड नहीं खाते हैं। कोशिश करें कि बच्चा चिप्स और चॉकलेट ज्यादा न खाए।
यॆ भी पढ़े-
