ज्योतिषशास्त्र की माने तो आकाश में विचरित करते ग्रह-नक्षत्रों का धरती के मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहों के प्रभावस्वरूप व्यक्ति के गुण-धर्म भी निर्धारित होते हैं। जैसे कि बुध ग्रह बुद्धि क्षमता और विवेक को निर्धारित करता है, ऐसे में अगर कुंडली में बुध ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति पढ़ाई और बात विचार तेज होता है। ऐसा व्यक्ति अपने बात-विचार के जरिए प्रशंषा पाता है। वहीं अगर कुंडली में बुध कमजोर हो तो इसका प्रभाव व्यक्ति के मानसिक क्षमता पर पड़ता है, परिणाम स्वरूप वो मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है, उसके पास सही-गलत को पहचानने की विवेक क्षमता नहीं होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बुध को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए है, जिसके प्रयोग से व्यक्ति बुध के दोष से निजात पा सकता है। आज हम आपको बुध को मजबूत करने के लिए ऐसे ही कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं।
- भगवान गणेश की नियमित रूप से पूजा अर्चना करें।
- बहन, बुआ और मौसी जैसे रिश्ते बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं, इसलिए बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो इन रिश्तों को बेहतर बना कर रखें।
- बुधवार के दिन गाय को हरी घाय या चारा खिलाएं।
- बुधवार के दिन साबुत हरे मूंग का दान अवश्य करें।
- साथ ही नाक-कान छिदवाने से भी बुध सकारात्मक होता है।
- बात-विचार में ईमानदारी बनाए रखें।
ये भी पढ़ें –
जानिए इस साल शनि किस पर बरसाएंगे कृपा और कौन होगा उनके कोप का भाजन
10 जनवरी को है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव
मकान की नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
