सभी गृहणियां का वजन और सील चेक करने पर तो जोर देती है पर आप में से शायद बहुत कम लोगो को यह जानकारी होगी कि सिलेंडर की कोई एक्सपायरी डेट भी होती है। बस इसी बात का फायदा उठकर गैस सिलेंडर कम्पनियां अपने पुराने स्टॉक कंस्यूमर्स को देकर नए स्टॉक पर प्रॉफिट लेती है। एक्पायरी डेट वाले सिलेण्डर रिफील कर हमारे घरों तक पहुंचाती हैं। यहीं कारण है कि आये दिन लोग गैस सिलेण्डरों के हादसे का शिकार बन जाते हैं।आम लोगो के इस सम्बन्ध में जागरूक न होने के कारण ही हर जगह ये घोटाला बड़ी आराम से चल पाता है। 

 

कैसे देखे –

हर सिलेंडर पर उसके वजन ,गुणवत्ता मार्क के साथ -साथ उसकी एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है। बस जरूरत है तो उसे कैसे देखना है ये समझने की।सिलेण्डर के उपरी भाग पर उसे पकड़ने के लिए गोल रिंग होती है और इसके नीचे तीन पट्टियों में से एक पर काले रंग से सिलेण्डर की एक्सपायरी डेट अंकित होती है। इसके तहत अंग्रेजी में A, B, C, D अक्षर अंकित होते है तथा साथ में दो अंक लिखे होते हैं।

 

 इसे समझना बेहद आसान है बस ये स्टेप्स ध्यान से पढ़े –

 -A अक्षर साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च),

-B साल की दूसरी तिमाही (अप्रेल से जून),

-C साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितम्बर) तथा
 
-D साल की चौथी तिमाही अर्थात अक्टूबर से दिसंबर को दर्शाते हैं।
 
इसके बाद लिखे हुए दो अंक एक्सपायरी वर्ष को संकेत करते हैं।
 
 
 

 

 

मतलब यदि सिलेण्डर पर A 11 लिखा हुआ हो तो सिलेण्डर की एक्सपायरी मार्च 2011 है। इस सिलेण्डर का “मार्च 2011” के बाद उपयोग करना बहुत खतरनाक होता है। ऐसे सिलेण्डर एक बम की तरह कभी भी फट सकते हैं।इसलिए उपभोक्ताओं को इस बात पर खासा ध्यान देना चाहिए कि वे इस तरह के एक्सपायर सिलेण्डरों को लेने से साफ़ मना कर दें तथा अपनी गैस एजेंसी को इस बारे में तुरंत सूचित करें !

 

 इस सम्बन्ध में हमने विष्णु ज्योति गैस एजेंसी के मालिक विजेंद्र चौहान जी से बात चीत की तो उन्होंने बताया कि 50 % लोगो को सिलेंडर की एक्सपायरी के बारे में पता नहीं होता और ज्यादातर महिलाएं इसके बारे पूछती नहीं है और ना ही चेक करती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से जब गैस कनेक्शन देते है तब इस सबकी जानकारी हमारे उपभोक्ताओं को देते है और समय -समय पर उनके घर जाकर भी इस तरह ही जानकारिया दी जाती है। 

 

कुछ जरूरी बातें –

1- अगर आपका रेगुलेटर ,सिलेंडर का पाइप अलग- अलग कंपनियों के है तो आपको इंशोरेंस कवर नहीं मिलेगा। किसी भी दुर्घटना की की स्थिति में सबसे पहले यही जांच की जाएगी कि आपका सारा सामान एक ही कंपनी का है या नहीं।

2 – आवेदन के साथ ही आपका 10 लाख का इंशोरेंस हो जाता है। लेकिन इंशोरेंस  की रकम आपको दुर्घटना की गम्भीरता के हिसाब से ही दी जाएगी। 

3 -अगर आपके पास गलती से एक्सपायर कैलेंडर पहुँच गया है या रखा हुआ सिलेंडर एक्सपायर हो गया है तो आप उसे बदलवा सकते है। 

4 -परेशानी की स्थिति में आप टोल फ्री नंबर 1906 पर कॉल कर सकते है। 

 

आपका इंशोरेंस कवर होता है –

सिलेण्डर की एक्सपायरी की तरह ही बहुत कम लोग ये जानते होंगे की आपके गैस कनेक्शन लेते ही आपका इंशोरेंस स्वतः ही हो जाता है और इसके लिए आपको कोई पैसे या प्रीमियम नहीं देना होता। 

 

कौन करता है आपका प्रीमियम का भुगतान? 

आपका प्रीमियम आपकी गैस एजेन्सी द्वारा भुगतान किया जाता है। यदि उपभोक्ता इसके बारे मे जागरूक नही है तो कुछ एजेंसियं ऐसी भी है जो आपका फायदा उठा सकती है। ऐसे में नेशनल इंशोरेंस कम्पनियों से लाखो रुपय के इंशोरेंस की रकम आपकी बजाये एजेंसी के पास चली जाएगी। इस तरह आप दोनों तरफ की मार झेलेंगे, एक तो दुर्घटना का शिकार होते हैं और दूसरा अपनी जेब से इलाज का पैसा भरते हैं जबकि वह तो इंशोरेंस में कवर है। 

 

आपको ये पैसा कब और किन परिस्थितियो मे मिलेगा और कैसे?

यह इंशोरेंस आपकी सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए किया जाता है कि यदि आपके साथ सिलिंडर के कारण कोई दुर्घटना हो जाती है तो आप उसका मुआवज़ा अपने एलपीजी डीलर से ले सकते हैं | परंतु क्लेम करने लिए यह बेहद ज़रूरी है कि सिलिंडर ब्लास्ट के दौरान उपयोग किया गया सामान ओरिजिनल एवं ISI अप्रूव्ड हो व् एक ही कंपनी का हो , तभी आप क्लेम कर सकते हैं अन्यथा नही|

 

कैसे क्लेम करे- 

इंशोरेंस क्लेम करने के लिए यदि आपके आस-पास या आपके घर मे कभी इस प्रकार का हादसा हो जाता है तो आप तुरंत इसकी सूचना नज़दीकी पुलिस थाने मे दें। साथ ही उसी समय अपने डीलर को भी इस बात की जानकारी दें, और कुछ समय तक प्रतीक्षा करे ,जब तक की इंशोरेंस सर्वे अधिकारी आकर चेक ना कर लें | उसके बाद आपका केस कोर्ट मे जाएगा और वहाँ जज अपना फ़ैसला सुनाएँगे और यह तय करेंगे कि आपको क्लेम की कितनी राशि दी जाए।

यह भी पढ़ें-

बिना किसी रिटर्न के सबसे प्यार करो-शिल्पा शिरोड़कर

अब अनीता भाभीजी के पति की जगह लेगा कोई और

पानी से निखारें अपनी खूबसूरती, जानिए कैसे

तस्वीरों में देखिए बिपाशा-करन का हनीमून

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।