बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी फूटी किस्मत: Budhha Purnima Upay

हिंदू और बौद्ध परंपराओं में इस तिथि पर विशेष पूजा-अर्चना, ध्यान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Buddha Purnima Upay: बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। हिंदू और बौद्ध परंपराओं में इस तिथि पर विशेष पूजा-अर्चना, ध्यान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि इस शुभ दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन में सौभाग्य, शांति और समृद्धि का आगमन संभव है। अगर आप भी अपने जीवन में नेगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं तो इस दिन कुछ खास उपाय आपको जरूर करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन आप घर में सुख समृद्धि के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं।

Budhha Purnima Upay-peepal tree puja on vaishakha Purnima
peepal tree puja on Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा के दिन, सुबह सवेरे स्नान करने के बाद सबसे पहले पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और जल अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति पीपल के वृक्ष के नीचे ही हुई थी। पीपल की पूजा करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि शनि के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, पैसा या खाने-पीने की चीजें दान करें। बुद्ध पूर्णिमा का दिन दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जो लोग इस दिन सच्चे मन से दान करते हैं, उनकी फूटी किस्मत भी चमक सकती है। दान से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप सुबह स्नान करने के बाद “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” इस पवित्र त्रिशरण मंत्र का जाप करें और कुछ समय ध्यान में बैठें। यह मंत्र मानसिक शांति, आत्मिक बल और ध्यान की गहराई को बढ़ाता है। ध्यान करने से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।

Astrology Tips
Buddha Purnima Upay

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पक्षियों को दाना और साफ पानी देना बहुत शुभ माना जाता है। यह दया का काम है, जो भगवान बुद्ध की सीख से जुड़ा हुआ है। ऐसा करने से आपको पुण्य मिलता है और आपके जीवन में अच्छी ऊर्जा आती है। इसके अलावा, अगर आप कर सकें तो इस दिन गरीबों को खाना जरूर खिलाएं, यह बहुत अच्छा और शुभ काम होता है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए दिन की शुरुआत साफ-सफाई से करनी चाहिए। सुबह-सवेरे उठकर पूरे घर की अच्छे से सफाई करें और फिर स्नान के बाद घर में अगरबत्ती या धूप जलाएं, ताकि वातावरण पवित्र और शांतिपूर्ण बने। इससे घर में एक पूजा का माहौल तैयार होता है। इसके बाद भगवान बुद्ध की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं और उन्हें सच्चे मन से प्रणाम करें। यह न सिर्फ मन को शांत करता है बल्कि सकारात्मक विचारों को भी बढ़ावा देता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...