हाजमोला ने यूडले के साथ रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज बाजार में रखा कदम 

डाबर इंडिया ने आज अपने सबसे विश्वसनीय पाचक ब्रांड हाजमोला का विस्तार करते हुए हाजमोला यूडले की पेशकश के साथ रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज बाजार में कदम रखा है। इस पेय की यह नई श्रृंखला ‘चटपटा’ अनोखा भारतीय स्वाद उपभोक्ताआें को मुहैया करा रही है। हाजमोला यूडले छह अलग-अलग स्वाद -अजूबा आम पन्ना, नींबूरा शिकंजी, गुआवा नं. 1 जज्बाती जलजीरा, गोलमाल गोलगप्पा और कभी काला कभी खट्टा में उपलब्ध है। यह रेडी -टू-ड्रिंक पेय 250 मिली के पैक में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 30 रूपये है। हाजमोला यूडले को रंगीन और आकर्षक पैकेजिंग में पेश किया गया है।

लाॅरियल पैरिस का मैट मैजीक्यू
जाना-माना सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड लाॅरियल पैरिस ‘मैट मैजीक्यू काॅम्पैक्ट’ के नाम से नया काॅम्पैक्ट लाॅन्च किया है। स्किन टोन से मैच करते हुए इसमें आपको पांच शेड्स मिला जाएंगे। यह 12 घंटे तक चेहरे पर बरकरार रहता है और इसकी कीमत 399 रूपये है। यह एसपीएफ युक्त है।

कैडबरी बाॅर्नवेले क्रेनबरी
यूं तो बाजार में चाॅकलेट के शौकीनों के लिए कई ब्रांड मौजूद है। हर ब्रांड में आपको अलग-अलग टेस्ट भी मिलेंगे। उन्हीं टेस्ट में से एक टेस्ट है डार्क चाॅकलेट का। डार्क चाॅकलेट में कैडबरी बाॅर्नवेल क्रेनबरी स्वाद में बेहतरीन है। ज्यादातर डार्क चाॅकलेट का स्वाद कड़वा होता है। लेकिन बाॅर्नवेल क्रेनबरी का हल्का मीठा स्वाद मूड को चेंज करने में कारगर है। 50 प्रतिशत कोका से बना कैडबरी बाॅर्नवेले क्रेनबरी का 33 ग्राम का पैक बाजार में 40 रूपये में उपलब्ध है।

 

क्रीमबेल की मैक्सम मिनी
भारत के सबसे तेजी से विकसित होरहे ब्रांड क्रीमबैल ने आईसक्रीम स्टिक की मैक्सम मिनी रेंज लाॅन्च की है। क्रीमबैल प्रीमियम कैटेगरी में अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय ‘मिनी’ को भारत में लाॅन्च करने वाला पहला ब्रान्ड है। मैक्सम मिनी अपने बेहतरीन फ्लेवर और जायके के साथ बेहद स्वादिष्ट हैं। इसे वर्तमान में दो शानदार वेरिएंट्स में पेश किया गया है पिना आॅरेंज और चाॅकलेट कुकी। पिना ओरेंज वनीला आईस्क्रीम एवं फलेवर का स्वादिष्ट मिश्रण है, जिसे टैंगी औरेंज सेकोट कियागया है, वहीं चाॅकलेट कुकी साॅफ्ट कुकी की बिट्स के साथ कैरेमल फ्लेवर की आईस्क्रीम है जिसे स्वादिष्ट चाॅकलेट से कोट किया गया है।


मैबलिन का लिप कलर
 

प्रसिद्ध सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड मैबलिन अपने न्यू र्याक अपने लिप कलर की नई रेंज लेकर आया है। इसकी इसमे रेंज लेकर आया है । इसमें रेड, पिंक, ब्राउन, आदि में 32 वाइब्रेंट माॅइश्चर रिच शेड्स मिल जाएंगे। यह लंब समय तक आपके होठों में बरकरार रहेगी। इसकी कीमत 299/- है।

बायोडर्मा सैंसिबायो एचटूओ
यह सच है कि मेकअप आपको सुंदर दिखाता है लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बायोडर्मा सैंसिबायो एचटूओ क्लींनजिंग वाॅटर के नाम से मेकअप रिमूबर लेकर आया है। जो केवल मेकअप की साफ नहीं करती है बल्कि मृत त्वचा को भी हटाती है। इसके 250 एमएल की किमत 860 रूपये है।