प्रियंका चोपड़ा एप्पी फिज़ की ब्रांड एम्बेसडर
अपने ड्रिंक्स के लिए फेमस ब्रांड पारले एग्रो के एप्पी फिज़ की नई ब्रांड एम्बेसडर बनी प्रियंका चोपड़ा। इस अवसर पर प्रियंका ने ब्रांड वैल्यूज बताते हुए एप्पी फिज़ के नए अवतार के गुणों के बारे में बताया है।
नए अस्पताल की आधारशिला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने माता अमृतानंदमयी मठ के दो हजार बिस्तरों के नए अस्पताल की आधारशिला रखी। अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का एक केंद्र ग्रेटर फरीदाबाद में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल लगभग 100 एकड़ भूमि में फैला होगा। अस्पताल में एक मल्टी स्पेशियलिटी बच्चों का अस्पताल तथा एक खंड शोध को समर्पित होगा, जो कम कीमत पर स्वास्थ्य देखभाल तथा अस्पताल में पढ़ाई पर केंद्रित होगा।
सैमसोनाइट का बिजनस कलेक्शन
ट्रैवल इसेंशियल्स के लिए मशहूर ब्रांड सैमसोनाइट ने ‘डिवाइन के नाम से अपना नया बिजनेस कलेक्शन बाजार में उतारा है। स्ट्रीमलाइन्ड लुक में डिजाइन किया गया यह बैग ड्यूल टोन लुक में उपलब्ध है। इसमें काफी स्मार्ट वाइब्रैंट टोन मिल जाएंगे। यह लैपटॉप ब्रीफकेस स्मार्ट बैग आपको भी स्टाइलिश लुक देगा। इसकी कीमत 9600 रुपये है।
कैलॉग्स का स्पेशल-के
खाद्य पदार्थों के लिए मशहूर ब्रांड कैलॉग्स अपना स्पेशल- के मल्टीग्रेन एंड हनी लेकर आया है, जो ओट्स, गेहूं, चावल और शहद की खूबियों से युक्त है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा है और यह स्वाद में भी अच्छा है।
एफबीबी का एथलेज़र कलेक्शन
जाना-माना फैशन ब्रांड एफबीबी ‘एथलेज़र के नाम से अपना नया ट्रेंडी कलेक्शन लेकर आया है। एथलेज़र कलेक्शन में आपको मिक्स फैशन देखने को मिलेगा। यह कलेक्शन यूएस ब्रांड ‘चैंपियन के अंतर्गत लॉन्च हुआ है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए 38 स्टाइल में 130 ऑप्शन उपलब्ध हैं। इनमें आपको कलर्स व डिजाइंस भी काफी मिलेंगे। इन ट्रेंडी कलेक्शंस को आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
एवॉन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पाएं अदिति लुक
अगर आप पाना चाहती हैं अदिति लुक तो एवॉन के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने मेकअप किट में शामिल करें। एवॉन प्रोडक्ट्स में गुलाबी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों की खूबसूरती बरकरार रखेगी। साथ ही आंखों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए विग डेरिंग मस्कारा व काजल है।
