इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड बुलगारी के इवेंट में अप्सरा सी नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पहनी करोड़ों की ज्वेलरी: Priyanka Cannes Look 2023
Priyanka Cannes Look 2023

Priyanka Cannes Look: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, बल्कि अब वे इंटरनेशनल ब्रांड्स को भी रिप्रजेंट कर रही हैं। प्रियंका कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। हाल ही में मशहूर ज्वेलरी ब्रांड बुलगारी की ओर से वेनिस में बुलगारी मेडिटरेनिया हाई ज्वेलरी इवेंट का आयोजन किया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं।

जेंडया ने किया इंप्रेस

पार्टी में प्रियंका के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे, जेंडया भी शामिल हुईं। ये तीनों ही एक्ट्रेस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट में एक्ट्रेस ने बुलगारी के नए ज्वेलरी कलेक्शन को वियर करके पोज दिए। इवेंट में तीनों ही एक्ट्रेसेस का लुक बहुत ही गॉर्जियस नजर आया। यूफोरिया स्टार 26 वर्षीय जेंडया ब्लैक वेलवेट फिशटेल गाउन में पहुंचीं। उन्होंने गले में डायमंड स्नेक नेकलेस वियर किया, जिसके शानदार लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टाइट बन के साथ जेंडया ने बोल्ड आई मेकअप किया। उन्होंने स्मोकी आई के साथ न्यूड लिप्स लुक को चुना। वहीं प्रिंसेस डायरीज स्टार ऐनी हैथवे एटेलियर वर्साचे गाउन में नजर आईं। यह ड्यूल टोन गाउन गोल्डन और सिल्वर शेड में था, जो बहुत ही रॉयल नजर आ रहा था। ऐनी ने इसके साथ डायमंड और रूबी नेकलेस वियर किया, जिसने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।

प्रियंका के लुक ने जीत ली महफिल

पार्टी में 40 वर्षीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। देसी गर्ल ने रास्पबेरी कलर का इंडो वेस्टर्न स्टाइल आउटफिट इस खास इवेंट के लिए चुना। उन्होंने स्कार्लेट स्कर्ट के साथ ​फुल स्लीव्स ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप वियर किया। उनकी स्कर्ट को रॉयल लुक दे रहा था उस पर लगा बड़ा का बिजवेल्ड फ्लोरल ब्रॉच। ड्रेस की बॉडीकॉन फिटिंग में प्रियंका का फिगर खूबसूरती से फ्लॉन्ट हो रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने एक कलरफुल डायमंड चोकर और ड्रॉप इयररिंग्स पहने। ये सभी ज्वेलरी ब्रांड बुलगारी से ही बताई जा रही है। आपको बता दें कि बुलगारी एक मशहूर इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड है, जिसकी ज्वेलरी दुनिया की सबसे महंगी ज्वेलरी कलेक्शन में से एक होती है।

मेट गाला में पहना था 2 अरब का नेकलेस

पिछले दिनों आयोजित हुए मेट गाला 2023 में भी प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी ब्रांड का ही बेशकीमती नेकलेस वियर किया था। पति निक जोनस के साथ क्लासी ब्लैक गाउन में इवेंट में पहुंची प्रियंका ने अपने लुक को बढ़ाने के लिए डायमंड नेकलेस पहना। प्रियंका ने सुर्खियां उस समय बटोरीं, जब उनके नेकलेस की कीमत का खुलासा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने 11.16 कैरेट का लगुना ब्लू डायमंड बुलगारी नेकलेस वियर किया था। इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन डॉलर यानी 204 करोड़ रुपये से अधिक थी। प्रियंका के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो का डिजाइन किया थाई-हाई स्प्लिट ब्लैक गाउन वियर किया था। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...