अगर हम कहें कि आप फाउंडेशन, कंसीलर या फिर पाउडर के बिना ही सिर्फ़ आई और लिप मेकअप से ऐसा निखार लिए नयापन पा सकती हैं कि आप पर से निगाहें हटाए न हटें तो बेशक आप हैरत में पड़ जाएंगी।

त्वचा बनाइए सेहतमंद
दरअसल आजकल ट्रेंड भी ऐसा ही है कि ज़्यादातर महिलाएं हैवी या शाइनी मेकअप की बजाय पार्टी तक में हल्के और नेच्यूरल मेकअप को प्राथमिकता दे रही हैं, सामान्य दिनचर्या की तो बात ही क्या। ऐसे में अगर आपकी त्वचा या स्किन टोन साफ-सुथरी है तो आप सिर्फ़ आई और लिप मेकअप से ही कंप्लीट मेकअप वाला लुक पा सकती हैं। हालांकि ये काफी हद तक आपकी स्किन टोन पर भी निर्भर करता है, क्योंकि हेल्दी-क्लीयर स्किन अपने-आप में कंप्लीट मेकअप होती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप अपने मेकअप में फाउंडेशन को छोड़ सकती हैं, मगर आपको इस बात का ध्यान खना होगा कि फेस क्लीन करने के बाद उसे ठंडे स्किन टोनर या गुलाबजल से टोन करना न भूलें। यह आपकी त्वचा का ग्लो बढ़ाने में भी सहायता करेगा। साफ कपड़े में आइस क्यूब्स लेकर उसे कुछ देर तक अपने पूरे चेहरे पर घुमाइए और उसके बाद त्वचा को यूं ही छोड़ दीजिए।
अगर मौसम थोड़ा गर्म या उमस भरा है तो तैलीय त्वचा के लिए बहुत हल्का सा माइल्ड एस्ट्रिजेंट लोशन लगा सकती हैं। यह त्वचा के रोमछिद्र बंद रखने में सहायता कर सकता है, जिनके खुले रह जाने पर कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं।


कजरारी आंखों के लिए
काली आंखें हमेशा बेहद खूबसूरत लगती हैं, इसलिए लिक्विड आई लाइनर को हमेशा ट्रेंडी माना जाता है। यहां तक कि लिक्विड आई लाइनर को स्पेशल लुक देने में भी बेस्ट माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले पलकों के ऊपर लाइट शेड लगाइए और आंखों की कोरों पर डार्क। पलकों पर लाइट ग्रे शेड से आंखों को ग्लैमरस लुक भी दिया जा सकता है। ऊपरी पलकों की आई लैशेस के ठीक ऊपर ब्लैक आई लाइनर का एक कोट लगाइए। स्मोकी आई लुक के लिए एक बेहतरीन तरीका यह हो सकता है कि लाइनर को हल्का सा फैलाकर लगाने के बाद उसके ऊपर दोबारा से आंखों के बिल्कुल कोरों पर हल्का सा आई लाइनर लगाया जाए। हल्का सा मस्कारा लगाना न भूलें। पलकों की निचली परत के लिए लैशेज़ के जितना ज़्यादा से ज़्यादा नज़दीक हो सके, आई लाइनर लगाइए, लेकिन ऐसा करते हुए लाइनर हमेशा निचली पलकों के बीच से लगाना शुरू करते हुए उसे कोरों तक ले जाएं।
अगर आप स्मोकी आई लुक पसंद करती हैं तो इसका फैशन अभी भी ट्रेंडी है। इसके लिए सबसे पहले आई लाइनर लगाइए। उसके बाद स्पंज की सहायता से उसे हल्के से फैला लीजिए। ऐसा करने से लाइनिंग स्मूद लगेगी।
आप किसी डार्क कलर का आई शैडो भी आई लाइनर के ऊपर लगा कर स्मोकी लुक पा सकती हैं।
अंत में याद रखिए कि मस्कारा हमेशा दो कोट में लगाएं। पहले एक कोट लगाने के बाद उसे सूखने दें। फिर उसे हल्का सा कॉम्ब करन के बाद ही दूसरा कोट लगाएं। इस समय आर्टिफिशियल आई लैशेज़ भी का$फी ट्रेंडी हैं, जो आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।
लिप में लॉक स्टाइल
लिप्स की सही देखभाल और उनका सॉफ्ट लुक लिपस्टिक के खूबसूरत से खूबसूरत कलर शेड पर भारी पड़ जाता है। ड्रामेटिक रेड लिपस्टिक शेड फैशन ट्रेंड में हमेशा छाया रहने वाला कलर है, चाहे इसे मेट फॉर्म में अह्रश्वलाई किया जाए या फिर ग्लोसी लुक में। मैं आपको ये सुझाव देना चाहूंगी कि बहुत ज़्यादा ग्लॉसी या फिर बहुत ज़्यादा ड्राई लिपस्टिक अवॉइड ही करें। इन दोनों की ही तुलना में सॉफ्ट लुक वाली लिपस्टिक एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। रेड लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले ऐसे कलर की पेंसिल से अपने होंठों को प्रॉपर शेप दीजिए, जो आपकी लिपस्टिक के रंग से मेल खाती हो। लिप ब्रश की सहायता से लिपस्टिक को पूरे होंठों पर एकसार फैला लीजिए, जिससे कि एक स्मूद लुक मिल सके। ज़्यादातर मेकअप एक्सपर्ट लिप लाइनर की बजाय प्राइमर से लिप कवर करने की सलाह देते हैं। वैसे चाहे लिप लाइनर हो या प्राइमर, दोनों ही लिपस्टिक को देर तक टिकाए रखने में मददगार होते हैं।
अगर आपके होंठ काफी ज़्यादा पतले हैं तो रेड लिपस्टिक के लाइट शेड ही लगाएं और उसे ग्लॉसी लुक दीजिए। यदि आपका कॉम्पलेक्शन डार्क है तो हम आपको सलाह देंगे कि आप प्लम, वाइन या बरगैंडी लिपस्टिक शेड्स ही चुनें। आमतौर पर जैसा भारतीय महिलाओं कि त्वचा की रंगत होती है, उसके अनुसार उन्हें कोरल, वाइन, ह्रश्वलम, स्ट्रॉबैरी, ऑरेंज, रेड और रेड शेड वाली लिपस्टिक ही चुननी चाहिए। डार्क पिंक या रोज़ रेड भी बहुत खूबसूरत लगती है। n
