रिंगलेट्स हेयर स्टाइल आपके लुक को पूरी तरह चेंज कर देता है। यह कर्ल्स से काफी मिलता-जुलता हेयर स्टाइल है। इस हेयर स्टाइल को कैसे करे इस बारे में जाने कुछ खास बातें जिससे आप स्टाइलिश और डिफरेंट नजर आ सकती है।
रिंगलेट्स हेयर स्टाइल
- रिंगलेट्स परमानेंट और टेंपरेरी, दोनों तरह से कराए जाते हैं।
- इन दिनों सॉफ्ट वेव, वेवी रिंगलेट्स ट्रेंड में इन हैं। घर पर भी रिंगलेट स्टाइल बनाया जा सकता है, लेकिन यह ज्यादा देर तक टिकता नहीं है।
- अगर permanent ringlets बनवाना चाहती हैं, तो पार्लर से ही बनवाये।
- रिंगलेट्स हेयरस्टाइल में कई वैरायटी मौजूद हैं, जैसे सॉफ्ट स्पायरल, हार्ड पर्म, बॉटम कर्ल्स, आउट कर्ल पर्म, टेक्सचर रिंगलेट्स।
घर पर कुछ इस तरह करें

- अगर आप घर में ही रिंगलेट्स हेयर स्टाइल बनाना चाहती है तो बालो को 1-1 इंच के भाग बनाये अब रोलर्स को बालों में लपेट कर पिन से टिकाये।
- इसमें रोलर या कर्लर का इस्तेमाल किया जाता है। रिंगलेट्स हेयरस्टाइल रोलर के शेप, साइज, डिजाइन पर डिपेंड करता है।
- इसके बाद रिंगलेट पर अच्छी कंपनी के प्रोडक्ट का हेयर स्प्रे करें। 40-45 मिनट तक यूं ही रहें।
- इसके बाद रोलर्स खोल लें। आपको मिल गया रिंगलेट हेयरस्टाइल।
फेस के अनुसार हो रिंगलेट्स हेयर स्टाइल
इस हेयर स्टाइल को आप किसी भी फेस कट पर बनवा सकती है। अगर फेस हैवी है तो उस पर लाइट, सॉफ्ट रिंगलेट्स ही बनवाये और अगर फेस स्लिम है तो पीछे के बालों में रिंगलेट्स बनवाये। रिंगलेट hairstyle को करवाने के लिए सबसे जरूरी है आपके बालों की लेंथ। जब यह हेयरस्टाइल करवाया जाता है, तो इससे बालों की लंबाई लगभग आधी रह जाती है।
कैसे करे देखभाल
- अगर आपने परमानेंट रिंगलेट हेयरस्टाइल करवाया है, तो इसकी देखभाल बहुत जरूरी है।
- दरअसल, इस hairstyle को बनाने में बालों में केमिकल्स बेस्ड हेयर स्प्रे का प्रयोग होता है।
- ऐसे में बालों की देखभाल करने के लिए रेग्युलर शैंपू, कंडीशनर का यूज करें। कंडीशनर से आपके बाल सॉफ्ट बने रहेंगे।
तो अब देर किस बात कीअपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए खास मौके में बनवाए रिंग्लेटस हेयर स्टाइल और दिखे सबसे जुदा।
