क्या आप मुलायम चमड़े से बने फुटवियर पहनते हुए घबराते हैं। चमड़े से बने फुटवियर हर मौसम में पैरों के लिए सबसे अनुकूल होते हैं। बाज़ार में जा कर तो देखिए आपको मिलेगी मनचाही काफी वैरायटी। अगर आप भी ट्रेंडी बनना चाहती हैं तो जानिए कैसे पा सकती हैं स्टाइलिश और कूल मनचाहा लुक।
सैंडल हो तो ट्रेंडी
अगर आप हर मौसम में फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो अपनाएं कुछ खास ट्रेंडी कलर की सैंडल्स। चाहे पार्टी होो या छोटा सा गेट टुगेदर। हर तरह की रेंज मार्केट में है। कई तरह के कलर के फुटवियर आपको मार्केट मिल जाएंगे। चाहे मोती से बनी लटकन हो या रेशमी धागे की नाॅट बनी हो, ये सैंडल्स पहनो और इतराओ, कूल कूल लुक पाओ।
सैंडल मस्त हाई ग्लेडिएटर
यह सैंडल बड़ी मस्त लगती है जब आप शॉर्टलेंथ मिनी स्कर्ट पहनती है और साथ में हाई ग्लैडिएटर सैंडल को कैरी करती हैं।
एथलेटिक्स सैंडल
यदि आपको हल्का महसूस करना है तो पहने एथलेटिक्स लाॅफर्स या सैंडल्स।कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह के कपड़ों को कूल लुक देते हैं, स्टाइलिश भी दिखते हैं।
कूल प्रिंटेड फ्लैट चप्पल
फ्लैट चप्पल वो भी प्रिंटेड, आपके लिए बहुत ही आरामदायक है। बाजार में फ्लैट , स्टाइलिश फुटवियर मौजूद है। यह प्रिंटेड फ्लैट्स आपको स्टाइल के साथ कंफर्ट लुक भी देते हैं।
फ्लिप फ्लॉप है बेस्ट
यदि पैरों के दर्द जैसी कोई समस्या है या अत्याधिक चलने से आपके पैर दर्द करने लगते हैं तो आप पहने फ्लिप फ्लॉप स्लीपर। यह आरामदायक और बहुत स्टाइलिश दिखते हैं।
ये भी पढ़ें –
पुराने फुटवियर को बनाए डिजाइनर
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ऐसे डिज़ाइनर फुटवियर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
