‘फ्लाईंग क्वीन्स लेडीज क्लब’ क्लब की प्रेसिडेंट कमल मोंगा हैं और इस क्लब को अनु धीर ने होस्ट किया। ‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ का मकसद ना केवल महिलाओं को ख़ुशी देना है बल्कि साथ में रोजमर्रा के कामों से एक छोटा-सा ब्रेक भी देना है। हर गृहलक्ष्मी अपना पूरा समय घर और परिवार की देखभाल में निकाल देती है, ऐसे में गृहलक्ष्मी दोपहर महिलाओं को कुछ मस्ती के पलों से रूबरू कराने आता है। ढेरों गेम्स व डिफरेंट तरह की एक्टिविटीज के साथ क्लब मेंबर्स के लिए स्पेशल होगा गृहलक्ष्मी क्वीन का ताज। इस इवेंट में चार चांद लगाया मेकआर्टिस्ट सोनिया सैनी ने जो कि ‘आई मेकअप स्टूडियो’ की संचालिका और ब्रांड पार्टनर ‘फेम ब्लीच’ ने। इवेंट के दौरान ‘फ्लाईंग क्वीन्स लेडीज क्लब’ की महिलाओं ने फन एक्टिविटीज और गेम्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और गृहलक्ष्मी दोपहर को किया खूब एन्जॉय। 
 
स्वच्छ भारत की शपथ
गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। महिलाओं ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा बच्चों को भी वातावरण के महत्व के बारे में बताएंगी और उसे स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने मेंभी प्रोत्साहित करेंगी।
 

‘डाबर फेम ब्लीच’ ने चुने तीन खूबसूरत चेहरे:

इवेंट के ब्रांड पार्टनर ‘फेम ब्लीच’ ने महिलाओं को उनके स्किन टोन के अनुसार ब्लीच के बारे में बताया। इसके साथ ही वहां आई हुईं महिलाओं का फ्री में ब्लीच किया। साथ ही उन्होंने कई टिप्स एंड गिफ्टस भी दिए। ‘डाबर फेम’ ने तीन चेहरों को चुना। इन विनर्स के नाम Ms. Shilpi, Dr.Seemantra, Ms. Khushi Talwar है। इन सभी को फेम और ‘फेम ब्लीच’ की तरफ से गिफ्ट हैंपर दिया गया। 
वर्किंग विमेन को दिए ब्यूटी टिप्स:
‘आई मेकअप स्टूडियो’ की संचालिका मेकआर्टिस्ट सोनिया सैनी ने महिलाओं खासतौर पर कामकाजी महिलाओं को स्किन केयर के बहुत सारे घरेलू ब्यूटी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह अपनी स्किन की देखभाल करनी चाहिए। साथ ही कई ऐसी बातें बताई जिससे कामकाजी महिलाएं कम समय में अपनी स्किन केयर कर सकती हैं। जैसे काम करते हुए फेस पर रोज वॉटर का यूज करना, सिस्टम या लैपटॉप पर काम करते वक्त सनस्क्रीन लोशन लगाना आदि। 
 
रैंप पर बिखेरा जलवा
‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनने के लिए महिलाओं में जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने के मिला। हर कोई खुद को एक—दूसरे से बेहतर दिखने की होठ में लगी थी। रैंप पर सभी का गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं। उनका स्टाइल और कॉन्फिंडेस देखते ही बन रहा था। यही नहीं जजेस को सबसे ज्यादा प्रभवित करके सभी को पीछे छोड़ती हुए ‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ नेहा। वहीं फर्स्ट रनरअप रहीं शैली।
ये भी पढ़ें