इस नवरात्रि अगर आपको गरबा नाइट में सबसे यूनिक दिखना है तो आपकी ज्वैलरी का परफेक्ट होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ओकेजन के हिसाब से पहनी हुई ज्वैलरी हमें काफी अट्रेक्टिव लुक देती है। इसलिए इस नवरात्रि पर आप रंग बिरंगी ज्वैलरी ट्राई कीजिए और सबसे यूनिक नजर आइये।
कलरफुल मेटल नेकलेस
अगर आपको हैवी ज्वैलरी पहननी है तो आप इस तरह के कलरफुल मैटल नेकलेस पहन सकती हैं। कलरफुल ज्वैलरी पहनने के कई फायदें हैं लेकिन सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे किसी भी कलर की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

पेंडेंट चेन
अगर हल्की ज्वैलरी पहननी है तो आप बड़े पेंडेंट वाली चेन पहन सकती हैं। इसे आप हेवी डिजाइन वाले आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।

इयररिंग्स
एक बार को अगर आप गले में नेकलेस या चेन नहीं पहनेंगी तो भी चलेगा। लेकिन कानों में इयरिंग्स नहीं पहनेंगी तो आपका लुक अधूरा ही रहेगा। इसलिए आप नवरात्रि पर कलरफुल इयरलिंग्स पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे।

कलरफुल कंगन
ट्रेडिशनल लुक के साथ हाथों में कंगन न हो ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए आप नवरात्रि के जश्न में पहनने के लिए रंग बिरंगे खूबसूरत से दिखने वाले कंगन को खरीद सकती हैं। यह आपके नवरात्रि लुक को कंप्लीट करेंगे।

डिजाइनर रिंग
अब बात करते हैं अंगुठियों की, जब आप डांडिया खेलते हुए अपने हाथों से डांडिया स्टिक पकड़ेंगी तो आपकी उंगलियों का सजना सवरना भी जरूरी है। हमारा मतलब है आपकी उंगलियों में खूबसूरत अंगुठियां होना भी बहुत जरूरी है। तो इसलिए कलरफुल स्टोन वाली रिंग खरीद लीजिए और अपनी उंगलियों को और भी खूबसूरत बनाइए।

