जी हां, हर कोई चाहता है कि उसके पास ढे़र सारा पैसा और धन दौलत हो ताकी उसे जीवन में किसी भी चीज की कमी ना हो। इसके लिए लोग बहुत सारे जतन भी करते हैं, पर चाहकर भी कुछ लोगों की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। दरअसल, व्यक्ति के अंदर ही कुछ कमियां और आदते ऐसी होती हैं, जिसके चलते वो ऐसा कर पाने में असफल रहते हैं। आज हम कुछ ऐसी ही व्यक्तिगत कमियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि आपको अमीर बनने से रोकती हैं।

समय का महत्व ना समझना

जी हां, आज के समय में इंसान का हर एक सेकेंड कीमती हो चला है, ऐसे में जो वक्त की सही कीमत नहीं समझ पाते हैं, वो हर काम में पिछड़ जाते हैं और ये आर्थिक तंगी का भी एक बड़ा कारण बनता है। इसलिए वक्त की कीमत समझिए और अपने जीवन के हर एक पल का पूरी समझदारी उपयोग कीजिए।

आत्मविश्वास का अभाव

जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति के अंदर इतना आत्मविश्वास होना चाहिए कि वो ज़ोखिम उठाने का साहस ले सके। अगर आप कुछ भी बड़़ा और अधिक पाने की लालसा रखते हैं तो आपको उसकी कीमत साहस और मेहनत के रूप में चुकानी ही पड़ेगी। कुछ लोग इसी आत्मविश्वास की कमी के चलते पीछे रह जाते हैं। इसलिए अपने अंदर आत्मविश्वास लाइए और लक्ष्य के दिशा में पूरी लगन से मेहनत कीजिए।

खर्चीला स्वभाव

व्यक्ति का खर्चीला स्वभाव भी धन-दौलत की राह में बाधा बनता है। असल में, कुछ लोगों के पास आय के तो पर्याप्त साधन होते हैं, पर उनका खर्च ही इतना होता है कि बचत नहीं हो पाती है। ऐसे में आपको बचत करना आना चाहिए। ताकि उन बचत के पैसों को आप किसी दूसरे बिजनेस या काम में लगाकर और पैसा कमा सकें।

विवेक की कमी

कहते हैं कि ऊपर वाला हर किसी को पर्याप्त साधन और सुविधाएं देता है और जो इनका सही उपयोग कर पाते हैं, उन्हें  किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। ऐसे में व्यक्ति के पास विवेक का होना बेहद जरूरी है। ताकि वो अपने सीमित साधनों का सही उपयोग कर पर्याप्त आय कमा सके। पर कुछ लोग विवेक से काम नहीं ले पाते हैं, ऐसे में उन्हे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।