बेज लांग कार्डिगन

सामग्री :-

  • बेज ऊन 500 ग्राम
  • सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई

विधि :- अगला भाग :

  1. 70 फंदे डालकर जाली का डिज़ाइन डालते हुए 22” तक बुनें।
  2. बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें।
  3. 8” बुननें पर तीरे के लिए 30 फंदे रखें।
  4. इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।

पिछला भाग :-

  1. 120 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर बुनें।
  2. फिर सीधा 13” बुनें।
  3. बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें।
  4. 8” बुनकर बंद कर दें।
  5. 70 फंदे डालकर जाली वाला डिज़ाइन डालते हुए 35” बुनकर अगले और पिछले भाग के साथ नीचे जोड़ दें।

बाजू :-

  1. 50 फंदे डालकर 2&2 का 2.5” बॉर्डर बुनें।
  2. फिर सीधा हर 6 वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16” तक बुनें।
  3. बाजू की कटाई 3-3-3 करके 4” में सारे फंदे बंद कर दें।
  4. इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ब्राउन हाईनेक स्वेटर

 

 

सामग्री :-

  • डस्की पिंक ऊन 370 ग्राम,
  • सलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई।

विधि :-

  1. अगला भाग : 120 फंदे डालकर 4&4 का 3” बॉर्डर बुनें।
  2. फिर केबल और जाली का डिज़ाइन शुरू करें।
  3. दोनों तरफ से हर 8वीं सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 5” तक बुनें।
  4. फिर हर उल्टी और सीधी सलाई में 1-1 बढ़ाते हुए 9” तक बुनें।
  5. फिर सीधा 4.5” तक बुनें।
  6. फिर हर सीधी सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 4.5” तक बुनें और साथ ही गले की कटाई गोलाई में 3” करें।
  7. इसी प्रकार पिछला भाग बुनें और सुई से सिल दें।

गला :- गले के फंदे उठाकर 4&4 का 6” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें। ब्राउन केबल पैटर्न्ड पुलोवर

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

फालसी रंग 

 

सामग्री :- फालसी रंग की ऊन 515 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।

विधि :- अगला भाग :- 116 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा 8” बुनें। बाजू के लिए बीच से 50 फंदे बंद कर दें। फिर दूसरी सलाई में 50 फंदे बढ़ा लें। फिर सीधा 17” बुनें। फिर इसी प्रकार बाजू के 50 फंदे बंद करें और 50 फंदे बढ़ाएं। फिर सीधा 8” बुनकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें और बंद कर दें। नीचे से फंदे उठाकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें। गले की जाली का 68” मफलर बनाकर सुई से सिल दें।

बाजू :- 46 फंदे डालकर 2&2 का 2.5” बॉर्डर बुनें। फिर दोनों तरफ से हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 14” तक बुनें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

फिरोज़ी ओपन कार्डिगन

 

सामग्री : फिरोज़ी ऊन 530 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।

विधि : अगला भाग : 62 फंदे डालकर 4 सलाई पर्ल की बुनें। फिर जाली वाला डिज़ाइन बुनते हुए 15” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 8” बुनकर तीरे के लिए 20 फंदे रखें। बाकी बचे फंदों का 35” मफलर बुनें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।

पिछला भाग : 120 फंदे डालकर 4 सलाई पर्ल की बुनें। फिर जाली वाला डिज़ाइन बुनते हुए 16” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 8” बुनकर बंद कर दें।

बाजू : 46 फंदे डालकर 4 सलाई पर्ल की बुनें। फिर सीधा हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 17.5” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके 3” में बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

पिंक  कॉलर वाला कार्डिगन

 

 

सामग्री : 430 ग्राम पिंक ऊन, 9 व 10 नं. की सलाईयां, 7 फैंसी बटन।

पीछे का भाग : 10 नं. की स. पर 110 फं. डाल कर सिं.रि. से 2 इंच का बॉर्डर बना कर 9 नं. सी स. लगा कर स्टा.स्टि. से 15 इंच बनाकर 5-5 फं. से मुड्डे के फं. घटाकर सिं.रि. से बुनें। 7½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आगे के भाग : 10 नं. की स. पर 60 फं. डालें, इसमें 11 फं. बटन पट्टी के हैं। बॉर्डर के बाद 9 नं. की स. लगाकर जाली वाला डिजाइन डालें। लं. बना कर 5-5 फं. मुड्डे के घटा कर सिं.रि. से बुनें। 6½ इंच बनाकर गोल गले की घटाई करें। लं. बना कर कंधे के 28-28 फं. बंद करें। 9 नं. की स. पर आगे के दोनों भागों से फं. उठाकर पीछे के बीच के फं. भी इसी में डाल कर सिं.रि. से 4 इंच का बार्डर बनाकर फं. बंद करें।

आस्तीन : 10 नं. की स. पर 50 फं. डाल कर सिं.रि. से 3 इंच का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगाएं। जालीवाला डिजाइन डालें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं। 9 इंच डिजाइन डालकर स्टा.स्टि. से बुनें। 20 इंच बनाकर 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, से मुड्डे के फं. घटा कर फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं। इसकी सिलाई करें, बटन पट्टी पर बटन लगा लें। आपका कॉलर वाला कार्डिगन तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

 

पॉकेट वाला यूनिक कार्डिगन

सामग्री : 500 ग्राम, हरी ऊन, 5 फैंसी बटन, 10 व 9 नं. की सलाईयां।

विधि : पीछे का भाग : 10 नं. की सलाई पर 110 फं. डाल कर सिं.रि. से 6 सलाई का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगाएं। 9 फं. सी., 1 फं. उ., 9 फं. सी., 1 फं. उ., सारी सलाई इसी प्रकार बुनें। 15” लंबा बना कर 5-5, 3-3, 2-2, 1-1 से मुड्ढे के फं. घटा कर 8 बना कर स. में रहने दें।

आस्तीन : 10 नं. की सलाई पर 50 फं. डाल कर सिं.रि. 1½ का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगाएं और डिजाइन डालें। उ. सलाई हर बार उ. बनेगी।

सलाई 1 : 3 फं. उ., 3 फं. का 1 सी. फं. बुनें, 1 फं. उ. बुनें, 2 फं. उ., 3 फं. का 1 फं. सी. फं. बुने। 3 फं. उ. बुनें। इसी प्रकार सारी सलाई बुनें।

सलाई 3 : 3 फं. उ., 3 फं. सी., सारी सलाई दोहराएं।

सलाई 5 : पहली सलाई की तरह बुनें।

सलाई 7 : तीसरी सलाई की तरह। इसी तरह दोहराते हुए 4” डिजाइन डालें। उसके बाद स्टा. स्टि. से बुनें। नीचे से 2” के बाद 6-6 सलाई के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 18” बनने तक फं. बढ़ कर 100 हो जाएं। 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2 से फं. घटा कर बचे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें।

आगे का दायां भाग : 61 फं. 10 नं. की सलाई पर डाल कर सिं.रि. से 6 सलाई का बॉर्डर बनाएं। उसके बाद 33 फं. पर आस्तीन वाला डिजाइन डालें। बाकी फं.
को सिं.रि. से बुनें। 4 सलाई के बाद फं. बदल लें, 3 फं. पर सी. और सी. फं. पर उ. बुनें और 3-3” की दूरी पर काज बनाती जाएं। पीछे वाले भाग के समान लं. बना कर मुड्ढे के फं. घटाएं व साथ ही वी गला घटाएं। लं. होने पर कंधे के 33 फं. रह जाएं।

आगे का बायां भाग : दाएं भाग के समान बनाएं। मगर बटन पट्टी विपरीत तरफ बनेगी। दोनों तरफ के कंधों के फं. पीछेवाला भाग से जोड़ लें। बटन पट्टी के 10 फं. बनाती जाएं। दूसरी भाग की तरफ आने पर दोनों तरफ की पट्टी के फं.
बंद कर लें। आस्तीन जोडक़र दोनों तरफ की सिलाई कर लें। बटन पट्टी पर बटन लगा लें।

पॉकेट : 9 नं. की सलाई पर 42 फं. डाल कर सिं.रि. से बुनें। उ. सलाई सारी उ. बुनें। बीच के 6 फं. पर हर 4 सलाई के बाद 2 जाल बनाती जाएं। 4-4” के 2 भाग बना लें। ऊन की पतली-पतली 2 डोरियां बना लें। आगे वाले दोनों भागों पर दोनों पॉकेट जोड़ कर बीच की 2 जाली पर डोरी डाल लें और खींच कर बांध दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

केबल व मल्टी्कलर सट्राइप कार्डिगन 

 

 

सामग्री : 250 ग्राम ग्रे, 100-100 ग्राम काली, पीली और फिरोजी ऊन, 9 व 10 नं. की सलाई।

विधि:- पीछे का भाग:- 10 नं. की स. पर पीली ऊन से 110 फं. डाल कर सिं.रि. से 2 इंच बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगा कर फिरोजी ऊन लगाएं। पहली स. में 6 फं. बढ़ा लें। 10-10 स. फिरोजी, काली, पीली, फिरोजी, काली स्टा.स्टि. से बनाकर ग्रे ऊन लगाएं। केबल्स डालें। 5४० इंच बनाकर 4 स. काली, 10 पीली, 10 फिरोजी स. के बाद 5-3-2-1 से मुड्डे के फं. घटाएं और नीचे की तरह धारी डालते जाएं। 7 इंच बनाकर 1 इंच में गोल गले की घटाई करें। कंधे के 30-30 फं. रह जाएं। एक तरफ के कंधे के फं. बंद करें। 9 नं. की स. पर काली ऊन से दोनों भागों के गले से 60-62 फं. उठा कर सिं.रि. से 4 स. काली, 4 पीली, 4 फिरोजी बनाकर फं. बंद करें। बॉर्डर सी लें व कंधे के फं. जोड़ लें।

आस्तीन :- 10 नं. की स. पर पीली ऊन से 50 फं. डालें। सिं.रि. से 3 इंच का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. व ग्रे ऊन लगाएं। दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ा कर केबल का डिजाइन डालें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। 20½ इंच लं. होने तक फं. बढ़ाकर 106-108 तक हो जाएं। 5-3-2-2-2-2-2 से मुड्डे के फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं। आस्तीन जोडक़र दोनों तरफ से नीचे से सिलाई कर लें। आपका कार्डिगन तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 ग्रीन डायमंड्स कार्डिगन

 

 

 

सामग्री: 600 ग्राम ग्रीन ऊन, 10 नं. की सलाई, मैचिंग बटन।

नाप : लंबाई 25 इंच, बगल तक 17 इंच, बाहें 21 इंच।

बॉर्डर : 120 फं., 10 नं. की सलाई पर डालें व बॉर्डर बुनें। स. 1 : 2 सी., * 2 सी. फं. को क्रास करें, 6 सी., * से दोहरायें। स. 2 : 2 सी., * ऊन आगे, 2 उ. फं. को क्रास करें, 2 सी., 2 उ., 2 सी. * से दोहरायें। इन दो सलाइयों से 10 नं. पर 16 स. का बॉर्डर बुनें।

कार्डिगन का डिज़ाइन निम्न स. में बुनें-
स. 1 : 1 उ., 2 सी. का 1 फं. बुनें, 4 सी. ऊ.आगे, 1 सी., 1 उ. 1 सी., ऊन आगे, 4 सी., 2 का 1, (1 उ., 1 जाली, 2 का 1, 1 जाली, 2 का 1, 1 उ.) इन 21 फं. को पूरे फं. में बुनें। ब्रैकट में केबल के 6 फं. हैं। 

स. 2 : सभी 36 स. में सी. पर सी और उ. पर उ. बुनें।
स. 3 : 1 उ., 2 का 1, 3 सी., ऊन आगे * 2 सी., 1 उ., 2 सी., ऊन आगे, 3 सी., 2 का 1 (1 उ., 2 का 1, 1 जाली, 2 का 1, 1 जाली, 1 उ.) स. 5 : 1 उ., 2 का 1, 2 सी., ऊन आगे, 3 सी., 1 उ., 3 सी. ऊन आगे, 2 सी., 2 का 1 (1 उ., 4 सी. फं. में से 2-2 फं. को केबल के लिए क्रास करें, 1 उ.)

स. 7 : 1 उ., 2 का 1, 1 सी., ऊन आगे, 4 सी., 1 उ., 4 सी., ऊन आगे, 1 सी., 2 का 1 (1 उ., 4 सी., 1 उ.) स. 9 : 1 उ., 2 का 1, ऊन आगे, 5 सी., 1 उ., 5 सी., ऊन आगे, 2 का 1, (1 उ., 1 जाली, 2 का 1, 1 जाली, 2 का 1, 1 उ.) स. 11 : 1 उ., 1 सी., ऊन आगे, 4 सी., 2 का 1, 1 उ., 2 का 1, 4 सी., ऊन आगे, 1 सी. (1 उ., 2 का 1, 1 जाली, 2 का 1, 1 जाली, 1 उ.) स. 13 : 1 उ. 2 सी., ऊन आगे, 3 सी., 2 का 1, 1 उ., 2 का 1, 3 सी., ऊन आगे, 2 सी. (1 उ., 4 सी. फं. को क्रास कर, 1 उ.) स. 15 : 1 उ., 3 सी., ऊन आगे, 2 सी., 2 का 1, 1 उ., 2 का 1, 2 सी., ऊन आगे, 3 सी. (1 उ. 4 सी., 1 उ.) स. 17 : 1 उ., 4 सी., ऊन आगे, 1 सी., 2 का 1, 1 उ., 2 का 1, 1 सी. ऊन आगे, 4 सी., (1 उ., 1 जाली, 2 का 1, 1 जाली, 2 का 1, 1 उ.) स. 19 : 1 उ., 5 सी., ऊन आगे, 2 का 1, 1 उ., 2 का 1, ऊन आगे, 5 सी. (1 उ., 2 का 1, 1 जाली, 2 का 1, 1 जाली, 1 उ.)

पीछे का भाग : बॉर्डर के बाद फं. बढ़ाकर 124 करें। अब 20 सलाईयों का उपरोक्त नमूना 17 इंच तक बुनें। बगल के लिए 5, 3, 3, 1, 1, 1 के क्रम से दोनों ओर फं. घटाएं। 96 फं. रहेंगे। आगे 25 इंच लंबाई पूरी होने के बाद पीछे के भाग की बुनाई बंद करें।

सामने का भाग : 70 फं. डालें। नमूना 2 उ. फं. से शुरू करें। आखिर में 10 फं. पट्टी के लिए बुनें (6 सी. 2 क्रास करें, 2 सी.) दूसरी स. में शुरू में (2 सी., 2 उ., फं. को क्रास करें 2 सी., 2 उ., 2 सी. बुनें) साथ में काज भी बनाएं। बगल से पहले (वी) गले के फं. घटाएं। साथ में गले की पट्टी भी बुनें, 30 फं. कंधे के लिए रख लंबाई पूरी करें। बायां भाग इसके विपरीत बुनें।

बाहें : 46 फं. का बॉर्डर बनाएं। आगे समान दूरी पर दोनों ओर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बाहों की लंबाई पूरी करें। कुल 90 फं. होंगे, बगल की तरह फं. घटाएं।

मेकअप : आगे-पीछे के कंधे के फं. को मिलाकर बंद करें। सामने के भाग की बटन पट्टी को आगे बुनकर पीछे गले से जोड़ दें। कार्डिगन की सिलाई कर बटन लगाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 लॉन्ग बॉर्डर कार्डिगन

 


  

सामग्री : लाइट मोव 500 ग्राम ऊन, 9 व 10 नं. की सलाईयां, 3 मोव बड़े फैंसी बटन।

विधि : पीछे का भाग : 10 नं. की स. पर ऊन को ट्रिपल करके अंगूठे से 110 फं. डालें। बॉर्डर इस प्रकार बुनें। 1 फं. सी., 3 फं. उ., 1 फं. सी., 3 फं. उ. सारी सलाई इसी प्रकार बुनें। उ. स. भी इसी प्रकार बनेगी, मगर जो 3 फं. सी. हैं उनके बीच का फं. सी. बुना जाएगा। 13 इंच बनाकर 9 नं. की सलाई लगा कर 4 इंच बना कर डिजाइन डालें। हर सी. स. में डिजाइन बनेगा और उ. स. उ. बुनी जाएगी। 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी. 3 फं. सी., 3 फं. का 1 फं., 4 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 1 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 3 फं. सी., 3 फं. का 1 फं. 4 फं. सी., सारी सलाई इसी प्रकार दोहराएं। 8 इंच बना कर 5-3-1 से मुड्डों के फं. घटाएं। 7½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आगे का भाग : 10 नं. की स. पर 60 फं. डालें। इसमें 11 फं. बटन पट्टी के हैं। 7 इंच पीछे वाले भाग के समान बनाएं। बटन पट्टी के फं. गा. स्टि. से बुनें व बाकी फं. पर केबल डालें। 4 इंच बनाकर 4 इंच पीछे वाला डिजाइन डालें। वी गले के फं. घटाएं व सी. स. में बटन पट्टी का 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। लं. पूरी होने पर कंधे के 28-28 फं. जोड़ लें। बटन पट्टी के फं. बनाते जाएं व पीछे वाले भाग से जोड़ती जाएं, जब दूसरी तरफ तक फं. आ जाएं तो दोनों तरफ के फं. जोड़ लें। नीचे बॉर्डर के बाद गले की घटाई तक 3 काज करें और दूसरी तरफ बटन लगा लें।

आस्तीन : 10 नं. की स. पर 50 फं. डाल कर 3 इंच बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगा कर 5 इंच बनाएं व 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 8 इंच के बाद पीछे वाले भाग का डिजाइन डालें। 20 इंच बनने तक फं. बढक़र 100 से 106
तक हो जाएं। 5-32- 2-2-2-2 से मुड्डों के फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी बना कर इसकी सिलाई कर लें।

और भी पढ़ें-

रोजमर्रा के दाग-धब्बों को छुड़ाएं चुटकी में, अपनाएं ये टिप्स 

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर 

कैप के 4 स्टाइलिश डिज़ाइन

नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।