The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
अक्सर सर्दियों में साड़ी के साथ स्वेटर का कॉम्बिनेशन मैच नहीं खाता है ऐसे में आपको अपनी आउटफिट के साथ कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा यहां हम कुछ ऐशे ट्रैंडी और फेशनेबल वूलन ब्लाउज डिजाइन्स बता रहे हैं जिसे आपकी आउटफिट में चार चांद लग जांएगे साथ ये देगा आपको सेक्सी लुक।
सामग्री : (सभी ऊन वर्धमान) काले रंग की निटिंग यार्न 100 ग्राम, लाल, नीली, गाजरी, बैंगनी, पीली व फिरोजी यार्न थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. का क्रोशिया व रंग-बिरंगी मोती।
पीछे का भाग : नीचे के मध्य भाग से शुरू करें। काली ऊन से 4 चे. का वृत्त बनाकर नीचे बताए अनुसार पंक्तियां बुनें-
पंक्ति 1 : वृत्त में 9 ट्रे.।
पंक्ति 2, 4, 6 आदि सम संख्यक पंक्तियां : प्रत्येक स्टि. पर 1-1 ड.क्रो.।
पंक्ति 3 : 3 चे. बनाकर प्रत्येक स्टि. पर 1 चे. 1 ट्रे.।
पंक्ति 5 : 3 चे., पहले ड.क्रो. में 1 ट्रे. (1 चे., अगले 2 ड.क्रो. में 1-1 ट्रे.) 9 बार।
पंक्ति 7 से 28 : पंक्ति 5 व 6 के समान।
बायां मुड्ढा व साइड की किनारी : जालीदार बुनाई में नीचे बताए अनुसार बुनें-
पंक्ति 3 : 4 चे., पहले ड.क्रो. में 1 ड.क्रो. (1 चे., 1 ड.क्रो. छोड़कर अगले पर 1 ट्रे.) अंत तक दोहराएं।
पंक्ति 4, 6 : 1 चे., प्रत्येक स्पे. में 2 ड.क्रो., अंतिम स्टि. पर 1 ड.क्रो.।
पंक्ति 5 : पंक्ति 1 के समान। साइड की किनारी के लिए नीचे के किनारे पर ऊन जोड़कर 1 चे., 2 ड.क्रो. में स्लि.स्टि., 5 ड.क्रो. में ड.क्रो., 5 ड.क्रो. में हा.ट्रे., 6 ड.क्रो. में 1-1 ट्रे. व 1 ड.क्रो. में 1 ड.ट्रे. बनाएं, यार्न तोड़ दें।
दायां मुड्ढा व किनारी : हाफ मून के मध्य के 18 स्टि. छोड़कर दूसरी ओर के शेष स्टि. पर बायें भाग के समान बुनें।
सामने का भाग : 22 पंक्तियों तक पीछे के भाग के समान बुनें और रंग बदलती जाएं।
दायां मुड्ढा व किनारी : हाफ मून के मध्य के 21 स्टि. गले के लिए छोड़कर दूसरी ओर के शेष स्टि. पर दायें भाग के समान बुनें।
बाजू : (दोनों बाजू एक समान बुनें) काली यार्न से 78 चे. पर 1 पंक्ति व 1 ड.क्रो. की बुनें। उसके ऊपर जालीदार बुनाई में बुनें। 4 पंक्तियां बुनकर बाजू का छांट देने के लिए प्रत्येक पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. घटाती जाएं। कुल 20 पंक्तियां हो जाने पर यार्न तोड़ दें।
कमर पट्टी : ऊपर से नीचे की ओर बढ़ाते हुए 150 ट्रे. की 13 सेमी. चौड़ी पट्टी काली यार्न से बुनें।
मेकअप : ब्लाऊज की करके गले की किनारी के लिए गले में काली ऊन से 1 पंक्ति 3 चे. 1 ड.क्रो. की व 1 पंक्ति प्रत्येक 3 चे. स्पेस में 3 ट्रे. बनाते हुए बुनें। कमर पट्टी 2 सेमी. अंदर की ओर मोड़कर इलास्टिक डालें। गले की पट्टी, बाजुओं व कमर पट्टी पर रंग-बिरंगे मोती टांक दें।
ब्लैक ब्लाउज श्रग
सामगी : वर्धमान ब्लैक रंग के 5 गोले 50 ग्राम वाले, 10 नं. की सलाइयां।
विधि : अगला और पिछला हिस्सा एक साथ बनाया गया है। 10 नं. की सलाई पर 190 फन्दे ब्लैक रंग से डालकर सीधा ही नमूना ग्राफ की सहायता से डालें। 8 इंच के बाद 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धे घटाएं और वी शेप गले के लिए हर सीधी सलाई पर एक-एक फन्दा घटाएं, कन्धा घटाएं।
स्लीव्ज :10 नं. की सलाई पर 60 फन्दे नमूना दोहराते हुए हर 6-8 सलाई पर एक- एक फन्दा बढ़ाते जाएं।
मेकअप : सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। बेल्ट भी यथास्थान टांक दें। मनचाही लेस और सितारे भी टांक दें लीजिए आपकी किशोरी बेटी का स्वेटर तैयार है।
लाल डोरी वाला डिजाइनर ब्लाउज
सामग्री : वर्धमान लाल ऊन 170 ग्राम, 9 व 10 नं. की स.।
आगे का भाग : 10 नं. की स. पर 82 फं. डाल कर सिं.रि. से 10 स. का बॉर्डर बुनें। 9 नं. की स. लगा कर 4 स. सी., उ. बुनें, फिर सी. स. में डिजाइन डालें। 2 फं. सी., 1 फं. उ. 1 स. नीचे से बुनें, 1 स. सी., 1 फं. उ. 1 फं. नीचे से बुनें, 7 स. सी. उ. बुनें, फिर 1 स. में डिजाइन डालें। इसी प्रकार दोहराते हुए 6 बार डिजाइन व 7 स. सी. उ. बना कर 5-3-1 से मुड्ढों के फं. घटाएं। 3 इंच बना कर गोल गले की घटाई करें, 3½ इंच बनाएं और कंधे के 12-12 फं.
छोड़ दें।
पीछे के भाग : 10 नं. की स. में 42 फं. डालकर पीछे के समान बॉर्डर व डिजाइन डालना है। बॉर्डर के बाद 9 नं. की स. लगा कर डिजाइन डालें। एक तरफ 4 फं. सि.रि. से बुनें और इसी तरफ हर 4 स. के बाद 1 फं. घटाती जाएं। पीछे के समान लं. बना कर उसी के समान लं. पूरी करें और कंधे के 12 फं. आगे वाले भाग से जोड़ लें। दूसरा भाग भी इसी प्रकार बना कर कंधे के फं. जोड़ लें। आस्तीन : 10 नं. की स. पर 60 फं. डाल कर सिं.रि. से 6 स. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगाएं, पहली स. में 10 फं. सी. फिर 40 फं. को 1 का 2 फं. करें, फिर 10 फं. सी.। पीछे वाले भाग के समान डिजाइन डालें। 3 बार डिजाइन और 7 स. सी. उ. बना कर 5-3-2-2 से कंधे के फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं। ब्लाउज की सिलाई कर लें, आस्तीन पर कंधे के ऊपर चुन्नट डालें। एक मी. की डोरी बना कर शू लेस की तरह नीचे बॉर्डर से 8 स. ऊपर डाल कर नीचे लूप लगा लें। आपका ब्लाउज तैयार है।
अगले पेज पर देखिए अन्य डिज़ाइन्स …..
कंफर्ट ब्लाउज
सामग्री : (सभी ऊन वर्धमान) मोव (डार्क) निटिंग यार्न 150 ग्राम, सफेद 10 ग्राम, 9 व 10 नं. की सलाई, 4 प्रैस बटन।
आगे का भाग : 10 नं. की सलाई पर 41 फं. डाल कर सिं.रि. से 12 स. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगाएं। 9 फं. बटन पट्टी के हैं, जो साथ-साथ सिं.रि. से बुने जाएंगे। पट्टी के 9 फं. बुन कर 12 फं. सी. बुनें, 1 फं. के दोनों तरफ हर सी. स. में 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 11 बार बढ़ाकर 4 स. बिना घटाए-बढ़ाए बुनें, फिर नीचे वाले एक फं. के दोनों तरफ से 1-1 फं. लेकर 3 फं. का 1 फं. करें। 8 बार फं. घटा कर अगली सलाई में बटन पट्टी के फं., के बाद 1-1 फं. वी गले का तथा 4-2-1 से मुड्ढों के फं. घटाएं। 7 इंच बनने तक कंधे के 12-12 फं. रह जाएं।
पीछे का भाग : 10 नं. की स. पर 70 फं. डालकर आगे वाले भाग के समान बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगा कर बीच के 8 फं. पर सफेद ऊन से तिरछी बेल डालें। बेल वी गले की तरह डालें। 6½ इंच बना कर बीच के 5 फं. पर दूसरी बेल डालें। 7½ इंच बनाकर 4-2-1 से मुड्ढों के फं. घटाएं। 3½ इंच बना कर गोल गले की घटाई करें। 3½ इंच पर गला घटने तक कंधे के12-12 फं. रह जाएं। इन फं. को आगे वाले भाग से जोड़ लें। 10 नं. की स. पर पास-पास फं. उठा कर 6 स. का बार्डर बना कर फं. बंद कर दें।
आस्तीन : 10 नं. की सलाई पर 70 फं. डाल कर 12 स. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगा कर 2 स. बना कर पीछे वाले भाग वाली दूसरी बेल के तिरछी डालें। हर स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 5 इंच बना कर 4-3-2-2-2 से मुड्ढे के फं. घटा कर सारे फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बना कर इसकी सिलाई कर लें और आगे वाले भाग में 4 प्रैस बटन लगा लें। तैयार है ब्लाउज।
बैकलेस ब्लाउज
सामग्री : वर्धमान हल्के हरे रंग की निटिंग यार्न 50 ग्राम, फिरोजी क्रोचेट फ्लावर्स 4, प्लास्टिक फ्लावर 1, 12 व 11 नं. की सलाइयां, 11 नं. का क्रोशिया, मोटी सूई व 4 बटन।
विधि : 12 नं. की सलाई में 200 फं. डालकर सि.रि. में 3 सेमी. बॉर्डर बुनें, ऊपर की बुनाई 11 नं. की सलाइयों से स्टा.स्टि. में करें। 5½ सेमी. बुनकर किनारों के 50-50 फं. बंद कर दें। मध्य के100 फं. के 50-50 फं. पर अलग-अलग बुनें। हर तीसरी सलाई में किनारों पर व मध्य में 1-1 फं. घटाती जाएं। 16 फं. रह जाने पर फं. घटाना बंद कर दें। बॉर्डर के ऊपर 35 सेमी. हो जाने पर गा.स्टि. में आवश्यकतानुसार लंबी पट्टियां बुन लें। ध्यान रहे पट्टियां गर्दन के पीछे तक आएंगी। सभी किनारियों पर लेस बनाएं। इसके लिए ऊन स्लि.स्टि. द्वारा यथास्थान जोड़ें। * 1 सेमी. की दूरी पर 1 स्टि. में 6 ट्रे. का शे. बनाएं। 1 सेमी. की दूरी पर स्लि. स्टि. द्वारा जोड़ें। * चिह्न से चिह्न तक दोहराती जाएं। अगली पंक्ति में शे. के बीच में स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें। 4 चे. बनाकर अगले शे. के बीच में स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।
पीछे की बटन पट्टियां ट्रे. की 2-2 पंक्तियों की बनाकर 3 बटन टांक दें। गले की पट्टी पर भी बटन टांक दें। यथास्थान फिरोजी क्रोचेट फ्लावर्स व प्लास्टिक फ्लावर टांक दें।