आजकल श्रग ट्रेंड में आया हुआ है। बता दें कि वुलन पैटर्न वाले श्रग हर आउटफिट पर अच्छे लगते हैं। किसी भी ड्रेस से लेकर कुर्ते हर आउटफिट पर लड़कियों को यह पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि श्रग महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक तरह की जैकेट है जिसका सामने का हिस्सा खुला रहता है। श्रग छोटी या लंबी आस्तीन के साथ होते हैं, जिसे आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम आपको वुलन पैटर्न श्रग के अलग-अलग डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आजकल ट्रेंड में आए हुए हैं।

बुनाई संकेत – फं.-फंदा, सी.-सीधा, उ.-उल्टा, लं.-लंबा, चौ.-चौड़ाई, सेमी.-सेंटीमीटर, मी.-मीटर, ग्रा.-ग्राम, नं.-नंबर, स्टि.-स्टिच., ड.सी.स्टि.-डबल सीड स्टिच, क्रा.स्टि.-क्रॉस स्टिच, गा.स्टि.-गार्टर स्टिच, मॉ.स्टि.-मॉस स्टिच, आय.मॉ.स्टि.-आयरिश मॉस स्टिच , ड.क्रो.-डबल क्रोशिया, ट्रे-ट्रेबल, लो.ट्रे.-लॉन्ग ट्रेबल, हा.ट्रे.-हाफ ट्रेबल, ड.ट्रे.-डबल ट्रेबल, ट्रि.ट्रे.-ट्रिपल ट्रेबल, चे.-चेन, पी.-पीकोट, स्लि.स्टि.-स्लिप स्टिच, रि.स्टि.-रिवर्स स्टिच, फ्रें.ना-फ्रेंच नॉट, ट्रा.ट्रायंगल (1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे.), शे.-शेल (3 ट्रे. 1 चे. 3 ट्रे.), स्पे.-स्पेस, क्ल.-क्लस्टर, वा.स्टि.-वाई स्टिच, स्टि.हो.-स्टिच होल्डर।

 

 

 
तीन रंग का जालीदार श्रग  
 
सामग्री : 200-200 ग्राम काली, स्मोकी ग्रे व सिल्वर ग्रे निटिंग यार्न, 9 नं. की सलाई।
 
विधि :
आगे का भाग : डार्क ग्रे में 130 फं. डालकर गा.स्टि. से 6 स. बुनें, अब डिजाइन डालें 1 उ. स. हर बार उ. ही बुनी जाएगी।
पहली सलाई : 2 फं. सी., 2 फं. का 1 फं., 3 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 2 फं. सी., 2 फं. का 1 फं., 2 फं. का 1 फं., 3 फं. सी., 1 फं. के दोनों तरफ जाली बुनें। इसी प्रकार सारी स. बुनें।
तीसरी लाइन : 2. फं. सी., 2 फं. का 1 फं., 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., इसी प्रकार सारी स. बुनें।
इसी प्रकार 3 स. और बुन लें। इस प्रकार जो एक फं. पर दोनों तरफ जाली डाली थी वह 9 फं. हो जाएंगे और जहां घटाए थे वह भी 2 फं. रह जाएंगे। सारे फं. पर सि.ग्रे निटिंग यार्न लगा कर जाली डालें। जाली इस प्रकार डालें ध.अ.क. 2 फं. का 1 फं., 1 फं. सी., ध.अ.क. 2 फं. का 1 फं. इसी प्रकार सारी स. बुनें। 3 स. स्टा.स्टि. से बनाकर चौथी स. पर जाली डालें। 10 स. बनाने के बाद डार्क ग्रे निटिंग यार्न लगा कर नीचे वाले की तरह बुनें। काली निटिंग यार्न लगाकर फिर डार्क ग्रे वाला डिजाइन डालें। सि.ग्रे निटिंग यार्न से फिर 10 स. में जाली डालें, इसी प्रकार दोहराते हुए 20 इंच बनाकर 5-5, 3-2 से मुड्डों के फं. घटा कर साथ ही वी गला घटाएं। ऊपर बनाए कंधे के 30-30 फं. रह जाएं। पीछे का भाग भी इसी प्रकार बनाएं, गोल गला 5½ इंच बनाने के बाद घटाएं। एक तरफ के कंधे के फं. जोड़ लें।
गले का बॉर्डर : डार्क ग्रे से क्रोशिया से  बीडिंग बना लें। पहली लाइन में पास-पास से सिं.चे. बना लें। दूसरी लाइन में 1 चे. में 3 चे. बना कर दूसरी चेन में जोड़ लें। इसी में 3 चे. बनाकर दूसरी चे. में जोड़ लें। इसी प्रकार दोनों तरफ बीडिंग बना लें।
 
 
 
 
लॉन्ग फर डबल साइडड श्रग
 
सामग्री : वर्धमान ऑफ व्हाइट लॉन्ग फर वाली निटिंग यार्न के 8 गोले (50 ग्राम वाले), 11 और 9 नं. की सलाइयां।
 
विधि :
अगला दांया हिस्सा :12 नं. की सलाई पर 66 फंदे डालकर बॉर्डर में बुनें। 20 फंदे 12 नं. की सलाई पर रखते हुए बाकी फंदे 10 नं. की सलाई पर लेकर 18 इंच बनाएं। 4-3-2-1 के क्रम में कंधा घटाएं। गले नहीं घटाना है।
अगला बांया हिस्सा : दांए के समान ही बनेगा। पट्टी की दिशा बदल जाएगी।
पिछला हिस्सा : 11 नं. की सलाई पर 100 फंदे डालकर 10 इंच स्टॉकिंग स्टिच में बुनें, सीधी बुनें। 9 नं. की सलाई पर लें। 5-4-3-2-1 के क्रम में कंधा घटाएं। गले की शेप के लिए 3-2-1 के क्रम में घटाएं।
मेकअप : सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। आप चाहें तो इसे अपनी लैदर की जैकेट के साथ अटैच कर सकते हैं। लीजिए आपका डबल्ड साइडड श्रग तैयार है।
 
 
 
 
 
बटरफ्लाई येलो श्रग 
 
सामग्री: यलो बटरफ्लाई निटिंग यार्न 450 ग्राम, सलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई
 
विधि: 200 फंदे डालकर 1X1 का 1” बॉर्डर बुनें। फिर दोनों तरफ से केबल का डिज़ाइन डालते हुए 12” तक बुनें। ऊपर से 40 फंदे छोड़कर बीच से 35 फंदे बंद कर दें। 4 सलाई बुनने के बाद 35 फंदे डालकर बराबर कर लें। 15” सीधा फिर उसी प्रकार 35 फंदे बंद करें और 35 फंदे डालकर बराबर कर लें। फिर 12” बुनकर बंद कर दें।
बाजू: 24 फंदे डालकर केबल की पट्टी 7” बुनें। ऊपर से फंदे उठाकर 1” 1X1 का बॉर्डर बुनें। सीधा दोनों तरफ से 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16” तक बुनें। फिर 4-4 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
 
 
 
 अगले पेज पर देखिए अन्य डिज़ाइन्स …..
 
 
लॉन्ग लूज श्रग
 
सामग्री : 550 ग्राम स्काई ब्लू कलर की निटिंग यार्न, 9 नं. की सलाई, क्रोशिया वाला निटिंग यार्न।
 
विधि
फंदों का विवरण : आगे हिस्सों में 60+60, पीछे के हिस्सों में 110, बेल्ट में 40 फंदे, झालर में 40 फंदे।
पहले बेल्ट बुनिए : 6 फं. उ. एक सी. आगे धागा करके दो का एक फं., इस तरह तीन बार 1 सी. 12 उ. फं., 1 सी. 2+2+2 जाली के साथ एक सी., 6 उ. फं. उल्टी सिलाई पूरी यार्न बीच में पांचवीं उ. धारी पर फूलदार बूटी बनेगी, जो 1 फं. बुनते हुए, इसी तरह तीसरी सि. में दो फूल बनेंगे। फिर दो फिर एक 14 इंच लं. बनाएं।
झालर: पहली छ.सि. गार्टर स्टिम से बुनें। 7 वीं एक सी. एक उ. सि. बनाएं, 9वीं में आगे धागा करके दो का एक पूरी सि. उ. पूरी उ., फिर एक सी. एक उ. छ: गार्टर स्टिच पूरी झालर बेल्ट से नाप कर 12 डिजाइन बनाएं।
बेल्ट के ऊपर लं. में 60 फं. उठाएं और स्टा. स्टिच से बुनें। हर चौथी सि. पर चार बार फिर हर छठी सि. पर फं. लं. पूरी होने तक बढ़ाएं। 4-3-2-1 से बगल के फं. घटाएं, ऊपर तक घटाएं।
कमर वाली बेल्ट पर आगे हिस्से के दो 60+60 पीछे हिस्से में 110 फं. उठाएं, बगल तक बुनें, बगल घटाएं, आगे गले लगातार एक-एक फं. घटाएं। छ: के बाद दूर-दूर घटाएं, ऊपर तक बुनें। कंधे पर 25 फं. छोड़ दें। दोनों पर्तों को जोड़ें, बांह सिलें, झालर बेल्ट में सिलें।
आगे नीचे से दूसरे छोर तक क्रोशिया से तीन चेन के साथ बुनें, दूसरी पंक्ति में चार चेन से गोल लूप बनाएं।
बेल्ट के ऊपर उठे फंदों में दो सि. बाद थोड़ी-थोड़ी दूर पर काज बनाएं। दो फं. का जिसमें साटन रिबन बांधने के लिए डाल दें। 
 
 
 
 
 
कॉलर श्रग विद क्लिप
 
सामग्री : 500 ग्राम हरी ऊन, 9 नं. की सलाई, 1 बड़े बक्कल वाला क्लिप। 
 
विधि :
पीछे का भाग : 110 फं. डालकर ड.रि. से 16 इंच  बना कर 5-5, 3-3, 2-2, 1-1 से मुड्डे के फं. घटाकर 7½ इंच बनाकर फं. पि. हो. में डालें। आगे के दोनों भाग : 55-55 फं. डाल कर पीछे वाले  भाग के समान बनाएं, इसमें गला या बटन पट्टी कुछ  भी नहीं बनेगा। कंधे के 28-28 फं. पीचे वाले भाग से  जोड़ लें। बचे फं. का ड.रि. से बार्डर बना कर पीछे  वाले भाग से जोड़ते जाएं। जब यह बार्डर दूसरी तरफ तक पहुंच जाए तो दोनों तरफ के फं. को जोड़ लें। आस्तीन : 50 फं. डालकर ड.रि. से बनाएं, 20 स. के  बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ा कर दोनों तरफ 6-6 स.  के बाद 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 19 इंच होने तक फं.  106-110 तक हो जाएं। 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2- 2, 2-2 से फं. घटाकर सारे फं. बंद कर लें। आस्तीन जोड़कर दोनों तरफ की सिलाई कर लें। नीचे  से 13-13 इंच छोड़कर दोनों आगे वाले भाग ऊपर- नीचे रखकर बक्कर रख कर उसमें उसका पिन लगा  लें और वी शेप में मोड़ कर कॉलर को मोड लें।
 
 
 
 
 
 
ये भी पढ़ें –