मेरा 5 साल का बेटा हर महीने खांसी और जुकाम का शिकार हो जाता है। दवाएं लेने के एक सप्ताह में उसकी तबीयत संभल जाती है, लेकिन इस बार उसे नेब्युलाइज़ेशन देना पड़ा। वह सोते हुए खर्राटे भी लेता है। डॉक्टर का कहना है कि 10 साल का होते-होते सुधार हो जाएगा। लेकिन मुझे डर है कि नैब्यूलाइज़ेशन पर निर्भरता बढ़ न जाए। क्या यह अस्थमा है?
— मरियम जोसेफ, कोलकाता
6 साल तक उम्र के बच्चों में जुकाम और खांसी आम है, लेकिन अगर उन्हें नैब्युलाइज़ेशन की जरूरत होती है तो लगता है र्कि एलर्जी या इम्यून डेफिशिएंसी इसका कारण है। खर्राटे का मतलब है कि नासिका मार्ग में कोई अवरोध है जो नाक के पीछे सूजन होने की वजह से हो सकता है। इसके लिए बच्चे का एक्स-रे नैसोफैरिंक्स कराना जरूरी है। इसका उपचार तीन माह के लिए नैसल स्प्रे से किया जाता है और एक हफ्ते में ही बच्चे की हालत में सुधार दिखेगा। बच्चे की सेहत में सुधार के लिए अच्छा पोषण देना जरूरी है। आपके अंतिम सवाल का जवाब यह है कि 7 साल से कम उम्र में अस्थमा घोषित नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें –
