मेरे पिताजी की उम्र 65 साल है। सीने में हल्के दर्द के बाद की गई एन्जियोग्राफी में लेफ्ट मेन आर्टरी में रुकावट के साथ नसों में ब्लॉकेज है, साथ ही उन्हें डायबिटीज भी है। क्या करवाएं, एन्जियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी?
— दीपा कर्नाटक, जबलपुर
जैसा कि आपने बताया कि आपके पिताजी की लेफ्ट मेन आर्टरी मे ब्लॉकेज है, डायबिटीज है और उनकी उम्र भी अधिक है। ऐसी परिस्थिति में लेफ्ट मेन आर्टरी का ब्लॉकेज अत्यन्त जोखिम वाली स्थिति है क्योंकि हार्ट के बांयी तरफ के हिस्से का रक्त प्रवाह (करीब 70-80 प्रतिशत हिस्सा) इसी पर निर्भर करता है। विभिन्न रिसर्च के अनुसार इस स्थिति में बायपास सर्जरी ज्यादा कारगर है। डायबिटीज होने पर ब्लॉकेज के पुन: होने की आशंका बढ जाती है और इस उम्र में अगर एन्जियोप्लास्टी कराते हैं, तो प्रोसेजर में रिस्क भी ज्यादा होता है और ब्लॉकेज वापस होने की आशंका भी रहती है। इस उम्र में बायपास सर्जरी के परिणाम अधिक बेहतर होते हैं और लम्बे समय तक कारगर होती है और बायपास सर्जरी के बाद रोगी गुणवत्तापूर्ण जीवनयापन करता है।
ये भी पढ़ें-
मेरा बेटा हर महीने खांसी और जुकाम का शिकार हो जाता है। क्या यह अस्थमा है? –
टीएमटी पॉजि़टिव होने के बाद मैंने एंजियोग्राफी कराई। क्या मेरी स्थित गंभीर है? –
मेरे पिता मधुमेह से पीडि़त हैं। उपाय बताएं ताकि किडनी फेल्योर न हो।
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
