‘‘मेरी सभी सहेलियों ने बताया कि गर्भ की प्रारंभिक अवस्था में उनकी सेक्स की इच्छा काफी बढ़ गई थी, मैं ऐसा महसूस क्यों नहीं कर पा रही?”
गर्भावस्था से आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव आता है। सेक्स लाइफ भी इनमें से एक है। हार्मोन आपको शारीरिक या मानसिक रूप से उत्तेजित करते हैं व निढालकर देते हैं लेकिन हर महिला पर इनका असर अलग तरह से होता है। कुछ तो गर्म हो जाती है और कुछ पर बर्फ का ठंडा पानी पड़ जाता है। कुछ गर्भवती महिलाएं तो सही मायनों में पहली बार चरम सुख (आर्गेज्म) को महसूस करती हैं।
कुछ महिलाएं जो सेक्स जीवन में पूरी रुचि लेती रही हैं-वे अचानक ही अपने आप को इनसे विरक्त महसूस करने लगती हैं। हालांकि हार्मोन सेक्स इच्छा को जागृत करते हैं लेकिन उल्टी, थकान व दूसरे लक्षण बीच की रुकावट बन जाते हैं। ये सभी बदलाव सामान्य होने के बावजूद मन में अपराध बोध की भावना पैदा करते हैं व सेक्स से विमुख कर देते हैं।
आपको यह याद रखना होगा कि इन दिनों आपकी भावनाओं में काफी बदलाव आता है।अगर एक पल आप सेक्सी महसूस करती हैं तो कुछ ही घंटों में मूड उखड़ जाता है।आपसी समझ, संप्रेषण व हास्य प्रियता की मदद से इन स्थितियों से निपटा जा सकता है। दूसरी तिमाही आते-आते सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें –
डॉपलर की मदद से शिशु के दिल की धड़कन सुनें
अल्ट्रासाउंड से पता चलती है ट्विन्स प्रेगनेंसी
बेबी बम्प जल्दी नज़र आने लगे तो घबराएं नहीँ
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
