भोजन ग्रहण करते समय हम उचित और अनुचित मेल के बारे में नहीं समझ पाते हैं। एक ही समय में कई खाद्य सामग्रियां जैसे सब्जी,फल,अचार,दही ,खीर, मिठाई आदि का कॉम्बिनेशन ध्यान में रखे बिना ही इसे ग्रहण कर लेते हैं जिससे शरीर में केमिकल रिएक्शन शुरू हो जाता है साथ में हमारा पाचन तंत्र भी अस्त व्यस्त हो जाता है। वैसे तो एक समय में एक ही खाद्य लेना आदर्श भोजन माना जाता है और मिश्रित भोजन ग्रहण करना एक गलत कदम हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका उपयोग कभी भी साथ में नहीं करना चाहिए अन्यथा वो हमारी हेल्थ के लिए नुक्सानदेह साबित होगा। आइए जानें वो कौन से खाद्य पदार्थ हैं –

  • दूध और दही के साथ केले का सेवन न करें। 

  • दूध या दही के साथ मूली का सेवन करना अनुचित मेल है। 

  • दूध के साथ दही का सेवन गलत है। 

  • खिचड़ी के साथ खीर का सेवन न करें। 

  • शहद और मूली साथ में न खाएं। 

  • दही के साथ पनीर का मेल अनुचित मेल है। 

  • फलों के साथ सब्जियां न खाएं। 

  • दही को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। 

  • रात्रि में मूली और दही का सेवन न करें। 

  • दूध से बने किसी भी खाद्य सामग्री के साथ नमक का सेवन अनुचित है। 

ये भी पढ़ें –

ज़रा संभल कर पियें नींबू पानी, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

चाय पसंद है, तो बनाइए इम्युनिटी बूस्ट करने वाली ये 3 तरह की चाय

क्या आप जानते हैं ब्राउन राइस के ये फायदे

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।