“ब्लड” एक “कनेक्टिव टिश्यू” होता है जोकि एक फ्लूड अथवा द्रव के रूप में होता है। दिखने में अपारदर्शी,गाढ़े लाल रंग के साथ ही एक विशेष तरह की गंध से भरा होता है। धमिनयों में “ब्लड” का रंग, लाल इसके आॅक्सीजिनेटेड होने के कारण होता है और शिराओं में ब्लड डिआॅक्सीजिनेटेड होने की वजह से गहरा बैंगनी-लाल होता है। इसी तरह की ऐसी बहुत सी बाते और कार्य हैं, जिनसे अधिकतर व्यक्ति अंजान रहता है। तो आइये जानते हैं मनुष्य को जीवन प्रदान करने वाले ब्लड अथवा रक्त के बारे में कुछ महत्पूर्ण जानकारियां। 
 
जानें, ब्लड के बारे में मत्वपूर्ण बातें
 
एक सामान्य व्यस्क इंसान में ब्लड, उसकी बाॅडी के कुल भार का लगभग 7 से 9 प्रतिशत होता है। अतः एक नॉर्मल पुरूष की बाॅडी में ब्लड की मात्रा 5 से 6 लीटर होती है। इसी प्रकार एक नॉर्मल महिला की बॉडी में 4 से 5 लीटर ब्लड होता है। 
ब्लड एक ऐसा लिक्विड होता है जिसमे लिक्विड के अलावा ठोस पदार्थ जैसे रक्त कोशिकाएं, लवण, शर्करा, रसायन, विटामिन, हार्मोन्स, यूरिया, दुग्धाम्ल, आक्सीजन, कार्बन अडाईआक्साइड, आयरन व पानी आदि पदार्थ होते हैं। 
ब्लड के 55 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तरल भाग को प्लाजमा कहा जाता है बाकि शेष 40-50 प्रतिशत रक्त कोशिकाओं का ठोस भाग होता है। 
 
 “ब्लड” का बॉडी में कार्य 
 
  1. ब्लड अथवा खून का हमारी बॉडी में बहुत से महत्पूर्ण कार्य होते है, जैसे रक्त हमारी बॉडी के विभिन्न पार्टस से अपशिष्ट पदार्थो को इक्कठा करके गुर्दे व अन्य निष्कासन अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। 
  2. ब्लड, आॅक्सीजन को फेफड़ो से बॉडी के अन्य अंगो की कोशिकाओं में पहुंचाना और कोशिकाओं से कार्बन डाइआक्साइ को फेफड़ों में पहुंचाता है ताकि वह सांस के द्वारा बाडी से बाहर निकल जाए। 
  3. ब्लड, हमारे भोजन से अवशोषित पोषक तत्वों को एकत्र करके सारे ऊतकों में पहुंचाता है। 
  4. यह हमारे पचे हुए खाने को बॉडी के डिफरेंट पार्टस की कोशिकाओं में पहुंचाता है। 
  5. ब्लड पूरी बॉडी में घूमते हुए एक बॉडी पार्ट का दूसरे बॉडी पार्ट से संबंध बनाए रखता है। 
  6. ब्लड जल-संवहन के द्वारा बॉडी के उतको को सूखने से बचाता है तथा उन्हें नम व कोमल बनाये रखता है। 
  7. ब्लड, “डक्ट ग्लैंडस” से पैदा हुए हार्मोंस को संचालित कर उचित स्थान तक पहुंचाने का  कार्य करता है। 
  8. ब्लड हमारे शरीर की टूटी-फूटी तथा मृत कोशिकाओं को जिगर और प्लीहा में पहुंचाता है, जहां वो नष्ट हो जाती हैं। साथ ही ब्लड, हमारी बॉडी के अंगो की कोशिकाओं की मरम्मत करता है तथा कोशिकाओं के डैमेज हो जाने पर उनकी दुबारा उत्पत्ति भी करता है। 
  9. सबसे महत्वपूर्ण कार्य ब्लड जो करता है हमारी बॉडी में वो हैं एंटीबाडीज के जरीये शरीर की रक्षा करता है और बॉडी-टेंपरेचर को एक-सा बनाए रखता है। ब्लड, बॉडी में एंटीबाडी और एंटीटाक्सिन पैदा करके बीमारी पैदा करने वाले बैक्टिरिया तथा हानिकारक विषों से शरीर की रक्षा करता है।  
  10. ब्लड अपनी “वोलयूम” और ‘विस्कोसिटी” में बदलाव लाकर ब्लड-प्रेशर को नियंत्रण करने का का कार्य करता है। 

 

इन्हें भी पढ़ें-

मेरे ससुर के हाथ कांपते हैं, इस परिस्थिति का क्या मतलब है? 

चलते समय मेरे पैर मुड़ जाते हैं, मुझे फुट आर्क सपोर्ट के प्रयोग की सलाह मिली है, यह क्या है?

मेरा पीरियड ही ठीक से नहीं आता तो मैं गर्भ धारण कैसे करूं?

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।