सर्व- 2,तैयारी में समय- 15 मिनट,बनने में समय-30 मिनट
सामग्री-
- मैदा 1 कप,
- मिल्कमेड 1/4 कप,
- मक्खन 75 ग्रा.,
- बेकिंग पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
- मसला केला 1/2 कप
- दूध- 2 बड़े चम्मच,
- बनाना एसेंस 1 छोटा चम्मच।
विधि
1. सबसे पहले मक्खन व मिल्कमेड एकसाथ मिलाएं। अब धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा दूध व मैदा भी मिलाएं।
3. अब बेकिंग पाउडर व बेकिंग सोडा डालें। फिर एसेंस मिला दें।अंत में केला डालकर मिलाएं।
4.मफिन के चिकनाई युक्त सांचे में डालें और पहले से गर्म ओवन में 160 पर 25-30 मिनट तक बेक करें।
